अरुण कुमार शाक्य को अखिल भारतीय शाक्य महासभा का निर्विरोध प्रदेश महासचिव चुना गया

उसहैत
अखिल भारतीय शाक्य महासभा के प्रांतीय अधिवेशन में बालाजी नगर बदायूं निवासी अरुण कुमार शाक्य को प्रदेश महासचिव चुने जाने पर हर्ष व्यक्त करते हुए मिठाइयां बांटी गई और फूल माला पहनाकर सम्मानित किया गया।
क्षेत्र अंतर्गत ग्राम भकरोली में शाक्य महासभा के कार्यकर्ताओं की बैठक में अखिल भारतीय शाक्य महासभा के चुनाव में अरुण कुमार शाक्य को निर्विरोध महासचिव चुने जाने पर खुशी जताई गई।
बैठक में शिक्षक संघ के ब्लाक कोषाध्यक्ष योगेश कुमार शाक्य ने कहा कि श्री अरुण कुमार शाक्य जी शाक्य महासभा के प्रदेश महासचिव चुने जाने से बदायूं जिले को एक पहचान मिली है और हम सभी का कर्तव्य है कि उन्हें पूरा सहयोग देकर हौसला अफजाई करें ताकि आगामी हमारे समाज में बदायूं का और अधिक नाम रोशन हो सके।
बैठक में नन्हेलाल शाक्य, मुन्ना लाल शाक्य, रामप्रताप शाक्य, गुड्डू शाक्य, नरेंद्र सिंह शाक्य, वेदराम शाक्य,वालिस्टर शाक्य , राम बेटी शाक्य, गंगा सिंह शाक्य एवं अशोक कुमार शाक्य आदि सैकड़ों लोग मौजूद थे।

ब्यूरो रिपोर्ट