अवैध मदिरा के साथ, मदिरा मेकर गिरफ्तार

बदायूं उत्तर प्रदेश।

उसहैत। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के आदेश के अनुपालन में चलाए जा रहे अभियान मे, अवैध मदिरा निर्माण, बिक्री व तस्करी पर अंकुश लगाए जाने के अन्तर्गत पुलिस अधीक्षक नगर के कुशल निर्देशन में, क्षेत्राधिकारी उझानी के कुशल पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक वीरपाल सिंह तोमर द्वारा गठित की गई थाना पुलिस की टीम द्वारा सुखपाल पुत्र ठाकुरदास निवासी ग्राम गौरी नगला थाना उसहैत बदायूँ को आज दिनांक 17.03.2023 को प्लास्टिक की जरीकैन में करीब 10 लीटर शराब खाम व शराब बनाने के उपकरणों के साथ गिरफ्तार किया गया।

बता दे पकड़े गए व्यक्ति पर थाने में अपराध पंजीकृत किया गया और उसे माननीय न्यायालय के समक्ष पेश करने हेतु थाने से रवाना किया गया। गिरफ्तार करने वाली टीम में – उ०नि० मुकेश बाबू थाना,  हे.का. ओमेन्द्र सिह, का. शिव कुमार, अजीत कुमार मौजूद रहे।

समाचार। असद अहमद बदायूं उत्तर प्रदेश।