इंस्पेक्टर पाण्डेय ने अवैध अफीम के साथ एक अभियुक्त को किया गिरफ्तार

बदायूं/उत्तर प्रदेश।
वजीरगंज। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डा0 ओपी सिह के कुशल निर्देशन में अवैध मादक पदार्थो के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के अंतर्गत वजीरगंज इंस्पेक्टर धनंजय कुमार पाण्डेय ने मुरारी सिह पुत्र रोशनलाल निवासी फतेहनगला थाना वजीरगंज जिला बदायूँ को 800 ग्राम अफीम के साथ गिरफ्तार किया है।
इंस्पेक्टर धनंजय कुमार पांडे की गिरफ्त में अभियुक्त मुरारी
बता दे बरामद अफीम की अन्तर्राष्ट्रीय कीमत 16 लाख रूपये बताई जा रही है। पकड़े गए अभियुक्त पर थाना वजीरगंज में मु0अ0स0 03/2023 धारा 8/18 एनडीपीएस एक्ट बनाम मुरारी सिह पंजीकृत कर अभियुक्त को जिला कारागार भेजा गया है।
जैसे कि ज्ञात है पूर्व में इंस्पेक्टर धनंजय कुमार पाण्डेय जनपद के आलापुर थाना की म्याऊ चौकी पर तैनात थे। उन्होंने इंस्पेक्टर बनने से पहले ही चौकी क्षेत्र के अपराधियों पर अपनी सख्त नजर बना रख्खी थी। जिसके परिणाम स्वरूप क्षेत्र में अपराध की घटनाओं पर अधिकांश अंकुश लग गया था। वह म्याऊं चौकी पर भी तेज तर्ररता के मामले में काफी चर्चित रहे थे।
समाचार। असद अहमद बदायूं उत्तर प्रदेश।