उझानी: अब्दुल्लागंज स्थित श्री ओमप्रकाश शर्मा इंटर काॅलेज में ‘‘बेटियां बनें आत्मरक्षक‘‘ कार्यक्रम के दौरान बचाव के तरीके सीखती बालिकाएं।
बदायूँ/उझानी: श्री ओमप्रकाश शर्मा इंटर काॅलेज अब्दुल्लागंज में एक दिवसीय ‘‘बेटियां बनें आत्मरक्षक‘‘ कार्यक्रम का आयोजन हुआ। बालिकाओं को ऊंची इमारतों से उतारना, डूबते हुओं को बचाना, घायलों को उपचार देना, विपत्तियों और प्राकृतिक आपदाओं में फंसे लोगों को निकालना और स्वयं को तैयार रखने की ट्रेनिंग दी गई।
गायत्री परिवार के संजीव कुमार शर्मा ने कहा कि बालिकाएं मुश्किल चुनौतियों का सामना कर बुलंदी का मार्ग प्रशस्त करती हैं। प्रतिभा सुविधा और संसाधनों की कमी नहीं देखती, परिश्रम से हीरे जैसी चमकती हंै। देश पर जब भी विपत्तियां आई हैं। वीरांगनाओं ने प्राणों की बाजी लगाकर राष्ट्र का गौरव बढ़ाया है। बालिकाएं ही सशक्त राष्ट्र का निर्माण करेगी।
प्रधानाचार्य अनिल कुमार शर्मा ने कहा कि संघर्ष हमारे जीवन के लिए वरदान है। यह दुःखों को सुखों में बदल कर हजारों खुशियां देता है। बालिकाएं कठिनाईयों से न घबरायें, चुनौतियों को स्वीकार कर उनका सामना करें। शिक्षिका शालिनी शर्मा कहा कि बालिकाएं जीवन में आने वाली बाधाओं से पार कर आगे बढ़ें। अपने ऊंचे आदर्श और लक्ष्य को पाएं।
शिक्षिका सुमन सक्सेना और भावना शर्मा के नेतृत्व में सांस्कृतिक कार्यक्रमों की शानदार प्रस्तुति दी गई। शिक्षक अजब सिंह यादव ने बच्चों की हौंसला आफजाई की।
इस मौके पर आनंद सिंह राघव, रवीश शर्मा, रमेश चंद्र, रश्मि यादव, तष्मेंद्र यादव, विनोद पाल, स्वाॅति पाल, आशिया, कौशल कांत, उत्कर्ष दीक्षित, स्नेहलता, शिवानी, रामस्नेही आदि शिक्षिकाएं मौजूद रहीं।