उझानी: घूरे के विवाद में महिला को मारी गोली/हालत गम्भीर। (अंजार अहमद की रिपोर्ट)
बदायूँ/उझानी। कोतवाली क्षेत्रांर्तगत आज सुवह घूरा डालने को लेकर कुछ लोगों ने महिला को गोली मार दी।घटना की सूचना मिलते ही पुलिस फोर्स ने मौके पर पहुँचकर घायल महिला को अस्पताल में भर्ती कराया है।
मिली जानकारी के अनुसार गांव अल्लापुर चमारी होशियार सिंह की पत्नी मंता देवी 60 आज सुवह गाँव के बाहर घूरा डालने गयीं थी कि तभी उन्हीं के गाँव के कुछ लोगों ने घूरा डालने के कारण उन पर गोली चला दी जिससे वह बुरी तरह ज़ख्मी हो गयी।गोली चलने की आवाज़ सुनकर ग्रामीण घटना स्थल की ओर दौड़ पड़े और जब वहाँ जाकर देखा तो मंता देवी ज़मीन पर पड़ी तड़प रही थीं।भीड़ में से ही किसी ने घटना की सूचना पुलिस को दी।
घटना की जानकारी मिलते ही कोतवाल विनोद कुमार चाहर मय फोर्स के घटना स्थल पर पहुँच गये और घायल मंता देवी को लाकर नगर के सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में भर्ती कराया।जहाँ चिक्तिसकों ने मंता देवी की हालत गम्भीर देखते हुए प्राथमिक उपचार के बाद उसे जिला अस्पताल रैफर कर दिया है।समाचार लिखे जाने तक घटना की तहरीर थाने में नहीं दी गयी है।