उझानी: चेयरमैन के पति ने किया नगर पालिका परिषद का औचक निरीक्षण। (अंजार अहमद की रिपोर्ट)

बदायूँ/उझानी। नगर के चेयरमैन के पति ने आज नगर पालिका परिषद का औचक निरीक्षण किया।जिससे नगर पालिका परिषद में हड़कम्प मच गया।
मिली जानकारी के अनुसार नगर की चेयरमैन पूनम अग्रवाल के पति पूर्व दर्जा राज्यमंत्री विमल कृष्ण अग्रवाल ने आज सुवह दस बजे नगर पालिका परिषद का औचक निरीक्षण किया।इस अचानक निरीक्षण से नगर पालिका परिषद के कर्मचारियों में हड़कम्प मच गया।
पूर्व दर्जा राज्य मंत्री विमल कृष्ण अग्रवाल ने सबसे पहले हाज़िरी रजिस्टर देखा तो कई कर्मचारी नदारद थे।जिसमें पम्प आँपरेटर कुलदीप सिंह,दफ्तरी कुँवरसेन,डाकमैन अख्तर अली,कर संचरर कमरजावेद,अनुचर अशोक कुमार,अनुचर जसोदा,अनुचर मफरून,अनुचर अनोखेलाल नदारद थे। झ्सलिए इन कर्मचारियों पर कार्यवाही करते हुए श्री अग्रवाल ने अधिशासी अधिकारी संजय कुमार को इन कर्मचारियों का आधे दिन का वेतन काटने के निर्देश दिये हैं।