उझानी: भगवान परशुराम जयन्ती धूमधाम व हर्षोल्लासपूर्वक मनायी गयी। (अंजार अहमद की रिपोर्ट)

बदायूँ/उझानी। मंगलवार नगर में भगवान परशुराम जयंती के अवसर पर दर्जनों सुसज्जित झांकियां बैंडबाजों के साथ भगवान परशुराम की शोभायात्रा निकाली गई।

शोभायात्रा में महिलाएं सिर पर पवित्र कलश रखकर चल रही थीं। शोभायात्रा का लोगों ने जगह-जगह पुष्प वर्षा कर पूजा-अर्चना की।

शोभायात्रा में काली का अखाड़ा, बग्गी पर सवार हनुमान झांकी, भगवान राम लक्ष्मण, भरत शत्रुध्न, भगवान शंकर पार्वती, गणेश आदि और उसके पीछे विशाल रथ पर भगवान परशुराम की झाकी और उसके पीछे बैंड अपने वाद्ययंत्रों को बजाकर अपने भगवान परशुराम का गुणगान करता हुआ चल रहा था। इसके अलावा शोभायात्रा में महिलाएं भी अपने सर पर पवित्र कलश रखकर चल रही थीं। जिससे सारा वातावरण परशुराम मय हो गया। शोभायात्रा नगर के बिहारी जी मंदिर से शुरू होकर गौतमपुरी, अहिरटोला, बिल्सी रोड, साहूकारा, बाजार कलां, नझियाई, कछला रोड, आदि स्थानों से होती हुई पं.भगवानदास पैलेस में जाकर संपन्न हुई। शोभायात्रा में पुलिस प्रशासन भी पूरी तरह मुस्तैदी से नजर आया।

इस अवसर पर ब्राह्मण सभा अध्यक्ष किशनचन्द्र शर्मा, उपाध्यक्ष राममोहन शर्मा, राममोहन शर्मा, महामंत्री प्रवेश कुमार शर्मा, कोषाध्यक्ष ज्ञानेश्वर शर्मा, मंत्री गोपी बल्लभ शर्मा, निरीक्षक त्रिलोकीनाथ बागड़ा, उपमंत्री संजीव शर्मा, उपेंद्र शर्मा, अमित शर्मा, उपनिरीक्षक मोहित राज शर्मा उर्फ मोनू,एस०पी०ओ० अनवर खान,ज़मीर खान आदि लोग मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published.