उझानी: भाजपा पार्टी किसान मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष का हुआ स्वागत। (अंजार अहमद की रिपोर्ट)
बदायूँ/उझानी। आज भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष मनोज प्रताप सिंह सोलंकी का कछला से उझानी होते हुए बदायूं तक नगर के विभिन्न मार्गो पर फूलमालाएं पहनाकर व ढोल बाजों के साथ जोरदार स्वागत किया गया।
स्वागत करने वालों में भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा के जिला प्रभारी सत्यवीर सिंह,धर्म जागरण विभाग क्षत्रिय परियोजना के प्रांतीय सह संयोजक अमित प्रताप सिंह, युवा क्षत्रिय महासभा उत्तर प्रदेश पंजीकृत के जिलाध्यक्ष अनिल ठाकुर,गंगा समग्र के जिला मीडिया प्रभारी गोविंद राणा, राजेश कुमार सिंह चेयरमैन प्रत्याशी कछला संजय चौहान, सिपटटर सिंह सोलंकी,विमल कुमार सिसोदिया,कुशल राघव, शैलेश चौहान,प्रवीण दास,महाराज विष्णु सोलंकी, अमित सिसोदिया आदि लोग मौजूद रहे।