उझानी: सीमा राठौर को दोबारा महिला मोर्चा की अध्यक्ष चुने जाने पर हुआ जोरदार स्वागत। (अंजार अहमद की रिपोर्ट)

बदायूँ/उझानी:  भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा की दूसरी बार जिला अध्यक्ष चुनी गई श्रीमती सीमा राठौर का नगर के विभिन्न मार्गो से रैली निकालकर बैंड’ बाजे आतिशबाजी कर भव्य स्वागत किया गया तथा उझानी की श्रीमती रानी सिंह पुंडीर जिन्हें भारतीय जनता पार्टी के जिला महामंत्री महिला मोर्चा बनाया गया उनके उझानी में प्रथम आगमन पर उनके सैकड़ों समर्थकों द्वारा गाड़ियों के काफिले के साथ बैंड बाजे आतिशबाजी कर नगर के विभिन्न मार्गो पर रैली निकाल कर भव्य स्वागत किया गया उसके बाद भगवानदास पैलेस मे कार्यक्रम की मुख्य अतिथि बदायूं की चेयरमैन श्रीमती दीपमाला गोयल एवं कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे भारतीय जनता पार्टी उझानी के नगर अध्यक्ष राहुल शंखधार ने कार्यक्रम को संबोधित किया।

जिला अध्यक्ष सीमा राठौर ने बदायूं जिले की मेला कमेटी का विस्तार करते हुए नवनियुक्त पदाधिकारियों का फूल मालाओं से स्वागत किया इस मौके पर कार्यक्रम की मुख्य अतिथि श्रीमती दीपमाला गोयल ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी अपने लक्ष्य बेटी पढ़ाओ बेटी बचाओ का सपना साकार करने के लिए महिलाओं को आधुनिक राजनीति में सम्मिलित होना चाहिए। नवनियुक्त जिला महामंत्री रानी सिंह पुंडीर ने कहा उन्हें जो भारतीय जनता पार्टी की तरफ से जिम्मेदारी मिली है वह उस जिम्मेदारी को पूरी निष्ठा व ईमानदारी से पूरा करेंगी। कार्यक्रम में मुख्य रूप से सीमा राठौर,दीपमाला गोयल, रानी सिंह पुंडीर, राहुल,अनिल ठाकुर, मोहित राज शर्मा,स्वप्निल बर्मा, किशन चंद शर्मा, अमित प्रताप सिंह,दीपक तोमर,विष्णु भान सिंह,सुधीर तोमर,अंकित ठाकुर, शुभम राठोर,अमित सोलंकी, आकाश तोमर,अमित उपाध्याय प्रिया पुंडीर,मनोज सिंह पुंडीर, सुप्रिया पुंडीर, अंबिका शर्मा, सीमा शर्मा,राजवती वर्मा,वंदना शर्मा,अनुभव शर्मा,रूपा चौहान,मोहित गुप्ता,आर के शर्मा, दीपक शाक्य,रोहन शर्मा, आरती साहू,ममता माहेश्वरी, नीरज मोर्य,दीपक मोर्य,विवेक पंडित,राघवेंद्र सिंह, वाईपी सिंह सहित पार्टी के कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *