कोरिया: श्रीकांत बने ब्लॉक कांग्रेस उपाध्यक्ष। (वेदप्रकाश तिवारी की रिपोर्ट)
कोरिया- ब्लॉक कांग्रेस कमेटी मनेन्द्रगढ़ शहर अध्यक्ष राजेश शर्मा ने गत दिवस ब्लॉक कांग्रेस कार्यकारिणी घोषित की,जिसमें युवाओं को ख़ासी तरज़ीह दी गयी।घोषित कार्यकारिणी में पूर्व पार्षद काँग्रेस के वरिष्ठ नेता बलराम सिंह के पुत्र युवा कांग्रेस नेता श्रीकांत सिंह को ब्लॉक कांग्रेस उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया।नवनियुक्त ब्लॉक कांग्रेस उपाध्यक्ष इससे पूर्व ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष अजय अरोड़ा,व कृष्णमुरारी तिवारी के अध्यक्षीय कार्यकाल में ब्लॉक कांग्रेस प्रवक्ता के रूप में अपनी भूमिका का बखूबी निर्वहन किया।इसके साथ ही श्रीकांत विगत लोकसभा,विधानसभा चुनाव में बूथ प्रभारी की भूमिका निभा चुके हैं और गत लोकसभा चुनाव में उनके बूथ में कांग्रेस प्रत्याशी को बढ़त मिली। श्री सिंह कांग्रेस के कार्यक्रम संबंधित समाचार,जानकारी,विज्ञप्ति,मीडीया को सतत उपलब्ध कराते रहे हैं और पूर्व में सामाजिक संगठन पहल के अध्यक्ष के रूप में सामाजिक गतिविधियों में भी सक्रिय रहे हैं।ब्लॉक कांग्रेस में उपाध्यक्ष पद के रूप में महत्वपूर्ण जिम्मेदारी मिलने पर नवनियुक्त उपाध्यक्ष श्री सिंह ने कहा कि नव दायित्वों का कुशलतापूर्वक निर्वहन करेंगे,साथ ही ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष राजेश शर्मा के प्रति आभार ज्ञापित किया।