कोरिया: हार के पूर्वाभास से बौखलाई सरकार दमन पर आमादा श्रीकांत कोरिया:-मनेन्द्रगढ़। (वेद प्रकाश तिवारी की रिपोर्ट)
कोरिया: बिलासपुर के काँग्रेस भवन में कांग्रेस कार्यकर्ताओं पर बर्बरतापूर्ण पुलिसिया कार्यवाही लोकतंत्र पर हमला हैं।ब्लॉक कांग्रेस उपाध्यक्ष श्रीकांत सिंह ने प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि विरोध प्रदर्शन,धरना,घेराव आदि कार्यक्रम लोकतांत्रिक पद्धति का अभिन्न अंग हैं,भारतीय संविधान हर नागरिक को ये अधिकार प्रदान करता हैं,लेकिन सत्ता के मद में दम्भी सरकार द्वारा अपने राजनीतिक विरोधियों के प्रति द्वेषपूर्ण कार्यवाही करना ये इस बात का प्रमाण हैं कि सरकार की चलाचली की बेला निकट हैं,सत्ता जाने के भय से बौखलाई सरकार दमन का सहारा ले रही हैं,जिसकी जितनी भी भर्त्सना की जाए कम हैं।विपक्ष की आवाज़ को कुचलने की नाकाम कोशिश की छत्तीसगढ़ की जनता से मुँहतोड़ जवाब देगी।कांग्रेस उपाध्यक्ष श्री सिंह ने कहा कि बिलासपुर में मंत्री निवास के बाहर शांतिपूर्ण प्रदर्शन कर रहे कांग्रेस कार्यकर्ताओं को उस समय पुलिस ने कुछ नही किया,लेकिन जब कांग्रेसी सफ़ल कार्यक्रम उपरांत काँग्रेस भवन पहुँचे उसके आधे घण्टे बाद काँग्रेस भवन में जमकर पुलिसिया आंतक दिखाना ये स्पष्ट द्योतक हैं कि काँग्रेस के सफ़ल कार्यक्रम से बुरी तरह बौखलाए सत्ता पक्ष द्वारा नियोजित तरीक़े से कांग्रेसियो की बर्बरतापूर्ण पिटाई कराई गईं।काँग्रेस नेता ने कहा कि दरअसल अब इस सरकार को पूर्णता आभास हो गया हैं कि जनता इस बार उनकी विदाई कर देगी,इसी तनाव में सरकार द्वेषपूर्ण कार्यवाही पे आमादा हैं।सबसे दुखद अमानवीय तरीके से महिलाओं को बर्बरता पुलिसिया कार्यवाही का शिकार होना पड़ा।लेकिन कांग्रेस रमन के दमन से डरने वाली नही हैं वो जितना भी दमन करेंगे उनका हर कांग्रेसी कार्यकर्ता डटकर सामना करेंगे।इस घटना से न केवल छत्तीसगढ़ बल्कि पूरे देश मे तीव्र आक्रोश हैं।छत्तीसगढ़ की शांत फिज़ा में जो हिंसात्मक कार्यवाही की जा रही उसका बदला छत्तीसगढ़ की जनता चुनाव में दमन सरकार को हटाकर देंगी।छतीसगढ़ में दमन की कोई जगह नही हैं यहाँ की जनता अमन पसंद हैं।