जरीफनगर: चेतन मेडिकल स्टोर के समक्ष लगाया गया ठंडा प्याउ (सोमवीर सिह यादव की रिपोर्ट)
जरीफनगर: मेरठ बदायूँ हाईवे पर दांदरा चौराहा पर स्थित चेतन मेडिकल स्टोर के समक्ष आज दशहरा के शुभ अवसर पर ठंडा प्याउ लगाया गया। जिसमें हाइवे पर धूप में चलते राहगीरों ने रुक रुककर वारी-वारी से ठंडे सर्वत को पीकर ठंडे का मजा लिया। सर्वत सुबह 11 बजे से लेकर शाम 4 बजे तक पिलाया गया।
इस मौक़े पर जगतपाल यादव,सोमवीर यादव पत्रकार,महादेव यादव,सेवाराम यादव,डॉ सत्य वीर यादव,अवधेश,देवेंद्र प्रजापति, सोहम यादव, दीपक यादव व अन्य साथी लोग मौजुद रहे।