जरीफनगर : संदिग्ध परिस्थितियों में विवाहिता जलकर मौत।

बदायूँ/जरीफनगर :  एक विवाहिता ने घर में बंद होकर अपने ऊपर कैरोसिन छिड़ककर खुद को आग के हवाले कर दिया| जिससे महिला गंभीर रूप से झुलस गयी| उपचार को ले जाते समय महिला ने रास्ते में ही दम तोड़ दिया| जिससे परिवार में कोहराम मच गया, सूचना पर पहुंची पुलिस ने महिला के पति व ससुर को हिरासत में ले लिया है|

आपको बता दें कि यूपी के बदायूं जिले के जरीफनगर थाना क्षेत्र के गाँव सूरजपुर में एक विवाहिता ने घर में बंद होकर कैरोसिन छिड़क लिया और आग ली| घटना के समय सास कान्ता व ससुर रामप्रकाश खेत में नराई कर रहे थे| आग की लपटें देख पडोसी जसपाल ने विवाहिता के शरीर पर लगी आग को बुझाया| इसकी सूचना खेत पर काम कर रहे परिजनों को दी तो महिला को आनन फानन में ईलाज के लिए ले जाया गया लेकिन महिला ने राश्ते में ही दम तोड़ दिया| म्रतक महिला के पांच मासूम बच्चे भी हैं जिनमे तीन लड़के व दो लड़कियां भी हैं| छोटी बेटी महज तीन माह की ही है|

ग्रामीणों की माने तो म्रतक महिला का चचिया ससुर सत्यदेव जो मंदबुद्धि है और वह आये दिन गलियां देता रहता था| उसी से छुब्ध होकर महिला ने आत्महत्या की है|

Leave a Reply

Your email address will not be published.