जे.एस.एम. इंटर कॉलेज में हुआ कार्यक्रम “संकल्प सफर शून्य से शिखर तक”

बदायूं उत्तर प्रदेश।
उसहैत। उसावा विकास खंड के उसहैत क्षेत्र में संचलित जेएसएम इंटर कॉलेज उसहैत बदायूं में आज बृहस्पतिवार दोपहर बाद “संकल्प सफर शून्य से शिखर तक” का कार्यक्रम किया गया।
बताते चलें कि पूरा मामला उसहैत के पचतौर खालसा मे संचालित जे एस एम इंटर कॉलेज का है जहां पर आज प्रबंधक अरविंद कुमार गुप्ता द्वारा संकल्प सफर शून्य से शिखर तक एवं नारी सशक्तिकरण का एक कार्यक्रम कराया गया। जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में न्यायिक किशोर बोर्ड की न्यायमूर्ति मेघा चौधरी, एवम् उसहैत की चेयर पर्सन शैनरा वैश्य जी रहीं।
कार्यक्रम में बच्चों ने तरह-तरह के कार्यक्रम प्रस्तुत किए बच्चों के मनमोहक कार्यक्रमों को जेएसएम इंटर कॉलेज के संचालक की पुत्री वैशाली गुप्ता ने स्वयं की कला द्वारा सभी प्रस्तुतियों की रूपरेखा को तैयार कराया था।
कार्यक्रम का संचालन कॉलेज के अध्यापक अतुल सक्सेना ने किया। कार्यक्रम के अंत में जे एस एम इंटर कॉलेज की प्रधानाध्यापिका अंजू गुप्ता ने सभी का आभार व्यक्त किया। संकल्प सफर शून्य से शिखर तक के इस कार्यक्रम में क्षेत्र के तमाम बच्चों के अभिभावकों सहित क्षेत्रीय लोग मौजूद रहे।
समाचार असद अहमद बदायूं उत्तर प्रदेश।