बदायूँ: अनुसूचित जाति जनजाति आयोग के अध्यक्ष पूर्व डीजीपी दर्जा राज्यमंत्री आदरणीय बृजलाल जी का स्वागत कार्यक्रम अभिनंदन समारोह कृष्णा लॉन बदायूं में संपन्न हुआ।
बदायूँ: भारतीय जनता पार्टी अनुसूचित मोर्चा बदायूं द्वारा आज दिनांक 4 सितंबर 2018 को अनुसूचित जाति जनजाति आयोग के अध्यक्ष पूर्व डीजीपी दर्जा राज्यमंत्री आदरणीय बृजलाल जी का स्वागत कार्यक्रम अभिनंदन समारोह कृष्णा लॉन बदायूं में संपन्न हुआ।
श्री बृज लाल जी के बदायूं आगमन पर भाजपा के सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने बारह पत्थर खेड़ा नवादा पर जोरदार स्वागत किया उसके बाद SC ST आयोग के अध्यक्ष बृजलाल ने नगर में आगमन के पश्चात सर्वप्रथम अंबेडकर पार्क पर डॉ भीमराव अंबेडकर जी के चित्र पर माल्यार्पण कर अभिनंदन किया उसके बाद PWD गेस्ट हाउस पहुंचे जहां उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। इसके पश्चात ब्रजलाल जी ने जिलाधिकारी वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एवं अन्य विभागीय अधिकारियों के साथ PWD गेस्ट हाउस में बैठक की।
इसके पश्चात समय प्रातः 11:00 बजे भाजपा अनुसूचित मोर्चा द्वारा आयोजित स्वागत अभिनंदन समारोह में ब्रजलाल जी मुख्य अतिथि के रुप में पहुंचे वहां पर बदायूं जिले भर से आए अनुसूचित समाज के लोगों ने उनका बहुत जोरदार स्वागत किया।
अभिनंदन समारोह सभा को संबोधित करते हुए ब्रजलाल ने कहा कि केंद्र सरकार व प्रदेश सरकार द्वारा दलितों के हितों में विभिन्न प्रकार की जन कल्याणकारी योजनाएं चलाई जा रही हैं देश में जब से भाजपा की सरकार आई है देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने डॉक्टर भीमराव अंबेडकर बाबा साहब के सम्मान में अनेकों कदम उठाते हुए बाबा साहब की स्मृति को पूर्ण भव्यता के साथ अमर बना दिया है दलितों के हितों में भी ऐसे अनेक कदम उठाए हैं जो आज तक किसी भी सरकार ने नहीं उठाए हैं अपने अनुभवों को साझा करते हुए उन्होंने कहा कि अनेकों ऐसे अवसर आए जब समाज ने बहुत उत्पीड़न का शिकार हो रहे थे और समाज विखंडित होने के कगार पर था तब भी मैंने न्यायपूर्ण फैसले पर दोषियों को उचित दण्ड दिलाया। उन्होंने सभी बंधुओं से अपील करते हुए कहा की बाबा साहब के सपनों को समाज में समरसता के भाव को सम्मान देने का काम अगर कोई कर सकता है तो वह केवल भारतीय जनता पार्टी ही कर सकती है समाज को जोड़ने की बात हो समाज बनाने की बात हो भाजपा ही केवल समाज बनाने के लिए काम करती है भाजपा राष्ट्रीय एकता के लिए कार्य करती है।
अभिनंदन समारोह सभा को जिलाध्यक्ष हरीश शाक्य प्रदेश महामंत्री अनुसूचित मोर्चा डीपी भारती नगर विधायक महेश चंद्र गुप्ता अशोक भारती ने भी संबोधित किया। कार्यक्रम के संयोजक डॉक्टर पंकज सिंह ने सभी का आभार व धन्यवाद व्यक्त किया।
कार्यक्रम का संचालन अरविंद बाल्मीकि एड० ने किया। अभिनंदन समारोह में पूर्व जिलाध्यक्ष पूर्व विधायक प्रेम स्वरूप पाठक राजा राम कोरी ओम प्रकाश चौधरी ब्लाक प्रमुख अशोक वर्मा तेजपाल सिंह भीमसेन सागर राधेश्याम लालजी राजपाल फौजी राजेंद्र सिंह सभासद राजेंद्र कुमार मथुरिया अशोक वर्मा जी बलिया सहदेव सागर हिमांशु कठेरिया ब्रहमपुर रवि वाल्मीकि मोहित जी प्रभाकर वीरेंद्र वर्मा ब्रह्मानंद दद मई प्रधान राजपाल सिंह फौजी छत्रपाल सागर सत्येंद्र पाल सिंह मनोज कुमार एडवोकेट छोटेलाल एडवोकेट नेकपुर अवधेश कुमार दिनेश कुमार लोटन पूरा तेजपाल सिंह भीमसेन सागर लाडले बाबू रामप्रकाश राजाराम कोरी शिवचरण लाल राधेश्याम जिला अध्यक्ष भारतीय बौद्ध संघ छोटेलाल भारती रिटायर चकबंदी सीओ नेम सिंह गंगा प्रसाद सुरेश चंद्र नेताजी नीलकमल छोटू भाई प्रकाश सिंह अजय पाल सिंह सुरेश सागर सभासद रीना सिंहसंजीव सागर दिनेश सागर नरेंद्र सागर छत्रपाल सागर मुकेश रंजीत बाबू सौरभ श्री सतपाल सिंह राणा मुकेश राणा ब्रह्मानंद प्रधान तेजपाल सिंह सागर सहित सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित रहे।