बदायूँ: अमन मयंक शर्मा बदायूँ विभूषण सम्मान से सम्मानित।

बदायूँ: अमन मयंक शर्मा को सामाजिक एवं साहित्यिक संस्था जन कल्याण सेवा समिति ने किया बदायूँ विभूषण सम्मान से सम्मानित—-शहर के मोहल्ला जवाहरपुरी में सामाजिक एवं साहित्यिक संस्था जन कल्याण सेवा समिति की एक बैठक का आयोजन किया गया।बैठक में सामाजिक कार्यकर्ता एवं साहित्यकार अमन मयंक शर्मा को जन कल्याण सेवा समिति की संरक्षक अनीता पाठक एवं जिले के वरिष्ठ साहित्यकार कामेश पाठक ने बदायूँ विभूषण सम्मान से सम्मानित किया।जन कल्याण सेवा समिति की संरक्षक अनीता पाठक ने बताया कि अमन मयंक शर्मा द्वारा जनपद में दिन प्रतिदिन समाज सेवा के कार्य जा रहे हैं।अमन मयंक शर्मा एवं उनकी संस्थाओं द्वारा लगातार समाज की समस्याओं के खिलाफ आवाज उठाई जा रही है।जिससे जनपद के शासन एवं प्रशासन को उन समस्याओं का समाधान करना पड़ रहा है।जन कल्याण सेवा समिति की महिलाध्यक्ष गीता शर्मा ने बताया कि अमन मयंक शर्मा एवं उनकी टीम द्वारा जनपद में महिला उत्थान के लिए कई कार्य किये गए हैं।जिले के वरिष्ठ साहित्यकार कामेश पाठक ने कहा कि अमन मयंक शर्मा को दिल्ली में भी शांति रत्न से सम्मानित किया जा चुका है। जन कल्याण सेवा समिति अमन मयंक शर्मा को सम्मानित करके गौरान्वित महसूस कर रही है।कहा कि आज की युवा पीड़ी का मनोबल बढ़ाने के लिए उनका समय समय पर सम्मान करते रहना आवश्यक है।सम्मान समारोह में संरक्षक अनीता पाठक,कवि कामेश पाठक,गीता शर्मा,जयवीर चंद्रवंशी,कवि संजय सक्सेना,कवि आदर्श समय,कवि मनोज मून,नमन मिश्रा,निहार रंजन,सुरेन्द्र मिश्रा,रमेश पाठक,नरेश परोलवी,प्रेमपाल शर्मा,वीरेंद्र कुमार,धनपाल बाबा,राजेन्द्र पाठक,गिरीश पाठक सहित तमाम गणमान्य नागरिक मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published.