बदायूँ: उ0प0 कांग्रेस कमेटी के सदस्य साद शेरवानी का शेखुपुर विधानसभा का दौरा।

बदायूँ: आज पूर्व केंद्रीय मंत्री भारत सरकार मा0 सलीम इक़बाल शेरवानी के पुत्र एवं उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सदस्य शाद शेरवानी शेखुपुर विधानसभा के बुर्रा फरीदपुर, खिरिया बकर पुर, सुर्खा, रेवा, जलालपुर, चतरी नगला, लाभारी आदि ग्रामो में चौपाल सभाएं की जिसका आयोजन उत्तर कांग्रेस कमेटी प्रदेश महासचिव ओमकार सिंह ने किया सभाओ को संबोधित करते हुए उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सदस्य साद शेरवानी ने कहा कि आप लोगो के बीच मे सिर्फ ये पूछने आया हु की आपने जिसको चुना वो सांसद पिछले 4 सालों में आपके पास आया या फिर आपके ग्रामो और लोकसभा में कोई विकास किया मेरे पिता सलीम इक़बाल शेरवानी आज भी आप लोगो के बीच आते है लोगो से मिलते है उनकी परेशानी सुनते है और लोगो को समस्याओं का निवारण करते आये है अब में आप लोगो के बीच हु और हमे मिल कर लड़ना है और इन भाजपा वालो को उखाड़ फेंकना है आप विकास के लिए कांग्रेस का साथ दे कांग्रेस, राहुल गांधी जी, सलीम इक़बाल शेरवानी ही आप लोगो के सच्चे हितेषी है और हमदर्द है आप लोग जानते है कि कांग्रेस हमेशा कभी हारी हो या जीती हो युवा, किसान, सैनिको के साथ रहती है अब में आप लोगो के बीच हु आप का साथी हु आपका दोस्त हु आपका भाई हु आपके सुख दुख की घड़ी में हमेशा आपके साथ रहुगा  सभा को संबोधित करते हुए प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महासचिव ओमकार सिंह ने कहा कि भाजपा के लोगो ने झुटे विकास रोजगार शिक्षा नारी सुरक्षा के वादे कर सरकार तो बना ली लेकिन सरकार बनाने के बाद भाजपा ने अपने वादे से उलट काम किया है और देश के गरीब तबके को लाईन में लगा के उघोगपातियो से देश को लुटवाने का काम किया है रोजगार के नाम पर बेरोजगारो का मज़ाक उड़ाते हुए पकौड़ा पान जैसी सलाह दी है नारी सुरक्षा के नाम पर नारी पर और अत्याचार किया है कानून व्यवस्था ऐसी हो गयी कि सर्वोच्च न्ययालय के जजो को लोकतंत्र को खतरे में होने की जानकारी देनी पड़ रही है इलाहाबाद जैसे शहर में दिन दहाड़े उच्च न्ययालय के सामने अधिवक्ता को गोली मार दी जाती है अब हमे जरूरत है सूट वुट एवम जुमलेवाजो को सत्ताहीन करने की जरूरत है इसके लिए आपको हमे मिलकर इन झुटे लोगो का सामना करना है और कांग्रेस के साथ होकर देश को एक बार फिर झुटे जुमलेबाज लोगो से आजाद कराने की जरूरत है संचालन वीरपाल सिंग यादव ने किया मुख्य रूप से युवा कांग्रेस कमेटी बदायूँ के अध्यक्ष शफ़ी अहमद, रफत अली खान सूरी, एन एस यु आई डिस्ट्रिक्ट कोर्डिनेटर सोशल मीडिया मोहसिन खान, पूर्व केंद्रीय मंत्री सलीम इक़बाल शेरवानी के प्रतिनिधि खालिद शेरवानी, ए. के. मिश्रा, असरार अहमद, सकरी के पूर्व प्रधान रिज़वान, वासित फरीदी, मोहम्मद सोएव, युवा कांग्रेस के शेखुपुर विधानसभा अध्यक्ष अकबर अहमद डंम्पी, विराम सिंह, धूमि प्रधान, अर्जुन पाल, फौजी रामशंकर, मंटू पाठक, कप्तान सिंह, रवि गुर्जर, फारुख, शमशुल, व्रजेश कुमार सिंह आदि मौजूद रहे !

Leave a Reply

Your email address will not be published.