बदायूँ: एक व्यक्ति एक वृक्ष अवश्य लगाएं : जिलाधिकारी 

बदायूँः  वृक्षारोपण करना मनुष्य के जीवन में बहुत ही आवश्यक है। पेड़ों से छाया फल फूल लकड़ी आदि महत्वपूर्ण आवश्यक वस्तुएं प्राप्त होती है। वृक्षों से प्राणदायिनी वायु प्राप्त होती है सभी लोगों को ज्यादा से ज्यादा वृक्षारोपण अवश्य करना चाहिए।
रविवार को एक व्यक्ति एक वृक्ष योजना के अंतर्गत सदर विधायक महेश चंद्र गुप्ता, शेखूपुर विधायक धर्मेंद्र शाक्य एवं जिलाधिकारी दिनेश कुमार सिंह सहित अन्य जिला स्तरीय अधिकारियों द्वारा लगभग 70 से 80 पेड़ों का वृक्षारोपण किया गया। वृक्षारोपण में छायादार, फलदार, अमरूदों के पेड़ों को लगाया गया। जिला उद्यान अधिकारी आर एन वर्मा द्वारा डीएम कैंप कार्यालय पर पेड़ों की व्यवस्था की गई।
सदर विधायक ने कहा कि प्रधानमंत्री एवं मुख्यमंत्री की मंशा है कि प्रत्येक व्यक्ति ज्यादा से ज्यादा वृक्षारोपण करें, जिससे प्रकृति में हरियाली आएगी तो देश में खुशहाली होगी। पेड़ सभी को जीवन देने वाली हवा देते हैं और गंदी हवा लेते हैं। पेड़ के बिना जीवन ही संभव नहीं है। शेखूपुर विधायक ने कहा कि पेड़ों से हमें छाया फल फूल लकड़ी जैसे महत्वपूर्ण आवश्यक वस्तुएं प्राप्त होती हश्,ैं जो मनुष्य के जीवन में काम में आती है। वृक्षारोपण करने से वातावरण प्रदूषित नहीं होता है। पेड़ों से मौसम का बदलाव सही समय से होता है। उन्होंने कहा कि जितना ज्यादा से ज्यादा वृक्षारोपण किया जाएगा उतने ही कम लोग बीमार होंगे। प्रत्येक व्यक्ति का उद्देश्य होना चाहिए कि अधिक से अधिक पेड़ लगाकर प्रकृति को सुंदर बनाने में सहयोग करें।
जिलाधिकारी ने कहा कि पेड़ तो हमारे जीवन का एक अंग है उनके बिना तो जीवन ही संभव नहीं है। उन्होंने सभी लोगों से अपील की कि लोगों को घर तथा बाहर जहां जगह हो वहां पर कम से कम एक व्यक्ति एक वृक्ष जरूर लगाएं। पेड़ लगाने से वातावरण में सुधार होता है जिससे मनुष्य स्वस्थ रहकर अपना जीवन अच्छे ढंग से व्यतीत कर सकता हैं। पेड़ों को कभी भी काटना नहीं चाहिए बल्कि ज्यादा से ज्यादा लगाना चाहिए। पेड़ हमारे जीवन का महत्वपूर्ण एक अंग है। पेड़ों की भूमिका मनुष्य के पूरे जीवन में एक बहुत महत्वपूर्ण रोल निभाती है। पेड़ मनुष्य द्वारा छोड़ी गई कार्बन डाइऑक्साइड गैस को ग्रहण करके और ऑक्सीजन को छोड़ते हैं जिससे मनुष्य जिंदा रहता है। उन्होंने कहा कि देश में ज्यादा पेड़ काटने से ओजोन परत को खतरा बढ़ रहा है जिससे जीवन अस्त-व्यस्त हो सकता है। ओजोन को बचाने के लिए हर व्यक्ति को कहीं न कहीं पर वृक्षारोपण जरूर करना चाहिए। उन्होंने कहा कि इसी तरह से पेड़ काटते रहेगें और लगाएं नहीं जाएंगे, तो सूर्य की हानिकारक किरणें पृथ्वी पर आ जाएगीं और मानव जीवन को समाप्त कर देंगी। हर व्यक्ति हर जगह पौधारोपण जरूर करें, जिससे खुशियों भरा जीवन लोग जी सके। उन्होंने कहा कि शासन की मंशा है कि सभी लोग पेड़ लगाकर जीवन में एक नई खुशहाली लाएं। ज्यादा पेड़ लगाने से लोगों को शुद्ध हवा मिलेगी तो लोग  कम बीमार पड़ेंगे। इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी संदीप कुमार, अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व महेंद्र सिंह अपर जिलाधिकारी प्रशासन अजय कुमार श्रीवास्तव, पीडी डीआरडीए राम सिंह, जिला विकास अधिकारी देवेंद्र प्रताप, नगर मजिस्ट्रेट संजय कुमार सिंह, जिला कृषि अधिकारी विनोद कुमार एवं जिला प्रोबेशन अधिकारी विकास चंद्र, जिला कार्यक्रम अधिकारी पीके दास सहित अन्य अधिकारियों ने वृक्षारोपण किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published.