बदायूँ: कम लागत पर अधिक फसलें उगाने पर डाला प्रकाश
बिल्सी। तहसील क्षेत्र के गांव वनबेहटा में आज बुधवार को किसानों को कम लागत लगाने पर अधिक फसलें पैदा किए जाने को लेकर एक किसान गोष्ठी आयोजित की गई। जिसमें कृषि विशेषज्ञ एवं अंबियापुर ब्लॉक अधिकारियों हिस्सा लेकर क्षेत्र के किसानों को फसलो की पैदावार को लेकर महत्वपूर्ण जानकारी दी। यहां कृषि वैज्ञानिकों ने किसानों को मृदा परीक्षण, सही बीजों का चयन एवं फसल की लागत कम करने के उपायों पर प्रकाश डाला। बीजों की रोपाई के आधुनिक तरीके अपनाने पर भी बल दिया। इस मौके पर विजेंद्र शर्मा, दुर्गापाल सिंह, अरविंद त्यागी, सत्यपाल सिंह, देवकीनंदन, राकेश कुमार आदि मौजूद रहे।