बदायूँ: केंद्रीय विद्यालय में वार्षिक उत्सव सम्पन्न।
बदायूँ: विद्यालयों में बच्चों को पढ़ाई के साथ-साथ सामाजिक बातें भी बताई जाए। पढ़ाई में कमजोर बच्चों का भी उत्साह बढ़ाया जाए। अध्यापक अभिभावक और बच्चों में अच्छा तालमेल होना चाहिए। जनपद शिक्षित होने से ही महान बनेगा। अध्यापक बच्चों को मेहनत से पढ़ाएं बच्चे और अभिभावकों का भी कर्तव्य है कि अध्यापकों का सम्मान करें। वर्ष 2017 में 90 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त करने वाले और इसके अलावा कक्षा 10 में सीजीपीए प्राप्त करने वाले बच्चों को पाँच हजार रुपए का केश मनी तथा कल्पना महेश्वरी एएच फारुख डीके सिन्हा एवं कमल कुमार को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया।
बुधवार को केंद्रीय विद्यालय शेखूपुर में वार्षिक उत्सव एवं सम्मान समारोह के मुख्यातिथि जिलाधिकारी दिनेश कुमार सिंह ने कहा कि सर्वश्रेष्ठ उत्तम शिक्षा ग्रहण करने के साथ-साथ संस्कारवान भी बनें। उन्होंने शिक्षकों से अनुरोध किया कि कमज़ोर बच्चों में हीनभावना न आने दें, बल्कि उनकी समस्याओं का तत्काल निराकरण करें। बच्चे व शिक्षक समय का सद्पयोग कर अपने लक्ष्य को प्राप्त कर सकते हैं। इस अवसर पर डाॅ. अक्षत अशेष, डाॅ. प्रभाकर मिश्रा, डाॅ. अशोक कुमार उपाध्याय आदि उपस्थित रहे। संचालन डाॅ. दिवाकर शर्मा, मोहित आनंद ने किया। शिक्षक राजीव चैबे ने संगीत निर्देशन किया। अन्त में विद्यालय की प्राचार्या श्रीमती आशा उपाध्याय ने सभी का आभार व्यक्त किया।