बदायूँ क्लब में गांधी और षास्त्री को सादगी के साथ किया गया भावपूर्ण स्मरण, गुरुकुल में सदस्यों ने बांटे फल

बदायॅूं:  बदायूँ क्लब के तत्वावधान में गांधी एवं षास्त्री जयन्ती के अवसर पर दोनों ही महापुरुशों का भावपूर्ण स्मरण किया गया गया। आज प्रातः 10 बजे क्लब सभागार में सर्वप्रथम क्लब सदस्यों की उपस्थिति में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया जिसमें सर्वप्रथम सदस्यों द्वारा महात्मा गांधी एवं लालबहादुर षास्त्री के चित्र पर पुश्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित किये गये। इस अवसर पर क्लब के सचिव डाॅ. अक्षत अषेश ने दोनों विभूतियों को समर्पित पंक्तिया पढ़ते हुये कहा, गांधी की गंध बिखेंरे हम, निर्गन्ध हुये उद्यानों मेें, समता की किरणें बांटे हम, दुनिया भर के इन्सानों में। आओ फिर आज प्रतिज्ञा लें, नूतन विष्वास उगायें हम, बापू के राम राज्य वाले, सपने फिर आज जगायें हम। डाॅ. रामबहादुर व्यथित ने गांधी के आदर्षों को आज अपने व्यवहार में लाने के लिए युवा पीढ़ी से आहवाहन किया। कार्यक्रम में मुख्य विकास अधिकारी डी. के. तिवारी ने कहा, कि आज के दिन हमें दोनों पुण्यात्माओं से सीख लेकर जीवन में सत्य, अंहिसा, अनुषासन के मार्ग पर चलने का संकल्प लेना चाहिए। संचालन डाॅ. रामबहादुर व्यक्ति ने किया। गोश्ठी के उपरान्त सभी सदस्य मिलकर सूरजकुण्ड स्थित गुरुकुल में जाकर वहां के छात्र/छात्राओं को फल वितरित किये। इस अवसर पर कार्यक्रम में क्लब पदाधिकारी डाॅ. एस. के. गुप्ता, डाॅ. रामबहादुर व्यथित, अनूप रस्तोगी, दीपक सक्सेना, सुमित मिश्रा, आगम अषेश आदि उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published.