बदायूँ: गांवों में भूमि विवाद की शिकायतों का होगा निस्तारण
बदायूँ : अपर जिलाधिकारी प्रशासन अजय कुमार श्रीवास्तव ने जानकारी देते हुए बताया कि शासन के निर्देशानुसार श्रावस्ती मॉडल के आधार पर भूमि विवाद से संबंधित प्रकरणों के समाधान हेतु विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान के अंतर्गत शिकायतों के निस्तारण हेतु तहसील स्तर पर थानावार/ग्रामवार राजस्व एवं पुलिस की संयुक्त टीमों का गठन कर माहवार कार्यक्रम चलाया जा रहा है। इस अभियान में 28 अप्रैल 2018 को तहसील दातागंज के ग्राम अकबरपुर, इटौआ, टिकरा एवं सहसवान के ग्राम सराय मन्सुख में गठित टीमें मौके पर पहुँचकर भूमि विवाद से संबंधित शिकायतों का निस्तारण कराएंगी।