बदायूँ: गांव में सरकारी दरों पर ही उपलब्ध कराए जाएंगे पौधे।

बदायूँ :  जनपद में कराए गए वृक्षारोपण का स्थलीय सत्यापन 25 से 30 सितंबर को होगा। सभी लोग मिलकर समस्त आदर्श एवं शिक्षक गांव बनाए जाएं। स्वच्छता महाभियान में सभी लोग दो घंटे समय देकर सफल बनाएं। समस्त गांवों से 500 मीटर रास्ते के दोनों ओर एक जैसे पेड़ो का वृक्षारोपण किया जाए। गांव के लिए मुख्य मार्ग से गांव आने वाले सड़क पर तथा गांव शुरू होने से पूर्व 4 वाई 3 फीट का बोर्ड लगाया जाएगा। गांव के समस्त सार्वजनिक स्थल जैसे विद्यालय, मंदिर, आंगनबाड़ी केन्द्र पंचायत घरों को स्वच्छ एवं सुंदर बनाया जाए।
मंगलवार को कलेक्ट्रेट स्थित सभागार में जिलाधिकारी दिनेश कुमार सिंह की अध्यक्षता में जनप्रतिनिधियों के पदाधिकारियों कानूनगो एवं ग्राम प्रधानों के साथ ग्राम स्वच्छता अभियान के संबंध में बैठक आयोजित की। उन्होंने सभी लोगों से अपील की कि गांव में सभी के सहयोग से बदलाव आना चाहिए। उन्होंने कहा गांव की सड़क पर तथा तालाबों पर कराए गए पौधारोपण के पेड़ शतप्रतिशत बचना चाहिए, जिसके लिए समस्त ग्राम प्रधान एक मजदूर की ड्यूटी रात दिल की लगा दे। प्रधानों की जिम्मेदारी है कि गांव में कोई भी बच्चा ऐसा नहीं होना चाहिए जो विद्यालय न जाए, स्कूल चलो अभियान के तहत सभी बच्चे विद्यालय जाना चाहिए। सभी लोग गांव में प्रतिदिन दो घंटा श्रमदान करके अपना गांव स्वच्छ एवं स्वस्थ बनाएं। उन्होंने कहा सभी कार्य प्रधान लोग जुनून के साथ करें। गांव के रास्ते में पड़े घूरा कचरा हटवाने की व्यवस्था कानूनगो करेंगे। शत प्रतिशत पेड़ बचाने वाले 20 ग्राम प्रधानों को एक-एक लाख रुपए विशेष तौर पर क्रिटिकल फंड से विकास के लिए दिए जाएंगे। शिक्षा स्वच्छता एवं वृक्षारोपण का अच्छा कार्य करने वाले सभी प्रधानों को 2 अक्टूबर गांधी जयंती के दिन सम्मानित किया जाएगा। ग्राम प्रधान विद्यालयों में खाने की गुणवत्ता को रखने के लिए सप्ताह में एक बार बच्चों के साथ बैठकर खाना अवश्य खाएं। डीएम ने कहा कि समस्त ग्राम प्रधानों को वृक्षारोपण करने के लिए सरकारी दरों पर गांव में ही पौधे उपलब्ध कराए जाएंगे। उन्होंने कहा कि व्यक्ति के अंतिम समय में लकड़ी ही काम आती है। सभी लोग ज्यादा से ज्यादा पौधारोपण करें पेड़ों से हमें ऑक्सीजन प्राप्त होती है तथा हमारे द्वारा छोड़ी गई कार्बन डाइऑक्साइड गंदी हवा को ग्रहण करते हैं व्यक्ति के जीवन में पेड़ों का बहुत ही बड़ा महत्वपूर्ण रोल है।
 उन्होंने समस्त ग्राम प्रधानों को संकल्प दिलाया कि शिक्षा, स्वच्छता तथा वृक्षारोपण का कार्य युद्ध स्तर पर करेंगे। समस्त ग्राम प्रधान तथा गांव के लोग मिलकर 2 घंटे श्रमदान करके अपना गांव स्वच्छ एवं सुंदर बनाए। प्रत्येक दशा में गांव में 25 जुलाई से 31 जुलाई तक अभियान चलाकर गांव को साफ सुथरा बना दिया जाए। कोई नाली अगर टूटी है तो उसकी मरम्मत कर दी जाए एवं सड़क की मरम्मत की जाए। शौचालय के उपयोग के बारे में शौचालय को साफ सुथरा रखने के बारे में पूरे गांव को जानकारी दी जाए। एडीओ पंचायत को निर्देश दिए कि गांवों में लगने वाले बाजारो में बाजार प्रबन्धकों से एक-एक स्वच्छ शौचालयों का निर्माण करवाएगे। समस्त ग्राम प्रधान गांधीवादी तरीके से 29 जुलाई को श्रमदान करके गांव को स्वच्छ एवं सुंदर बनाना है। इस अवसर पर राजेश्वर सिंह पटेल, अपर जिलाधिकारी प्रशासन अजय कुमार श्रीवास्तव, जिला विकास अधिकारी देवेंद्र प्रताप डीसी मनरेगा राम सागर यादव सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published.