बदायूँ: छत से पानी टपकता देख मंत्री का चढ़ा पारा

बदायूँ : राजकीय मेडिकल कॉलेज का निर्माण एमसीआई के मानक अनुसार कराया जाए। कॉलेज में पौधारोपण का कार्य युद्ध स्तर पर किया जाए। कई वार्डों में छत से पानी टपकता देखकर निर्माण कार्य संस्था के अधिकारियों को लगाई कड़ी फटकार। एक सप्ताह में सुधारने के निर्देश दिए है। निर्माण कार्य की गति बढ़ाकर जल्द से जल्द कार्य पूर्ण किया जाए।
बुधवार को यूपी स्टेट कांस्ट्रक्शन एवं इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट कारपोरेशन के राज्य मंत्री बी.एल. वर्मा, सदर विधायक महेश चंद्र गुप्ता, शेखूपुर विधायक धर्मेंद्र शाक्य, जिलाधिकारी दिनेश कुमार सिंह एवं अपर जिलाधिकारी प्रशासन अजय कुमार श्रीवास्तव ने डायट परिसर में यूपी प्रोजेक्ट कारपोरेशन लि. नि. इकाई-6 बरेली द्वारा निर्माण चल रहे संस्कृतिक विभाग द्वारा ऑडिटोरियम/प्रेक्षागृह का निर्माण तथा उत्तर प्रदेश राजकीय निर्माण निगम इकाई-2 बरेली द्वारा राजकीय मेडिकल कॉलेज के निर्माण कार्यों का निरीक्षण किया। मंत्री ने निर्माण की गति धीरे पाए जाने पर कड़ी नाराजगी व्यक्त करते हुए सहायक अभियंता फकीर चंद्र को निर्देश दिए कि मेडिकल कॉलेज के निर्माण की गति बढ़ाकर कार्य जल्द से जल्द पूर्ण करें। उन्होंने मेडीकल कॉलेज में ओपीडी, ऑपरेशन थिएटर, माइनर ओपीडी एवं ऑपरेशन वार्ड का निरीक्षण किया। एडमिट मरीजों से हालचाल पूछा कि किसी प्रकार का कोई पैसा तो नहीं लिया जा रहा तो मरीजों ने कहा कि कोई पैसा नहीं लिया जा रहा है। पंजीकरण के संबंध में जानकारी ली तो बताया गया कि लगभग 2500 मरीज प्रतिदिन आते हैं। डॉक्टर्स समय से ड्यूटी पर न आने पर कड़ी नाराजगी व्यक्त करते हुए प्रधानाचार्य डॉक्टर आरपी सिंह को निर्देश दिए कि डॉक्टरों समय से उपस्थित होकर मरीजों का इलाज करें।  ऑडिटोरियम निर्माण के कार्य में तेजी लाकर समय से पूर्ण करने के निर्देश दिए। टाइल्स अच्छी क्वालिटी के न लगने पर कड़ी फटकार लगाते हुए निर्देश दिए कि निर्माण कार्य निर्धारित मानकों के अनुसार गुणवत्ता पूर्वक किया जाए। उन्होने कहा कि टाइल्स और फिनिसिंग का कार्य साथ में होते रहे।
मंत्री ने कार्यदाई संस्था के अधिकारियों को निर्देश दिए कि एमसीआई के मानक अनुसार एक-एक काम पूर्ण करें। इसके लिए लेबर तथा कार्य की गति बढ़ाएं। कुछ वार्डों में बरसात का पानी छत से टपकते हुए देखकर मंत्री ने कड़ी नाराजगी व्यक्त करते हुए निर्देश दिए कि कार्य गुणवत्ता पूर्वक होना चाहिए। समस्त कमियां एक सप्ताह के अंदर दूर की जाए। उन्होंने कहा कि अभी तक बढ़िया सुधार आया नहीं है। बाहर कैंम्पस में पौधारोपण सही ढंग से कराएं। मेडीकल कॉलेज का बाहरी पोर्शन पहले तैयार किया जाए। टावरों का निर्माण कार्य जल्द से जल्द पूर्ण होना चाहिए। एमसीआई के अनुसार बिल्डिंग का निर्माण कार्य किया जाए। जिलाधिकारी ने कड़ी फटकार लगाते हुए कहा कि शासन से 52 करोड़ 72 लाख रुपए मिल चुके हैं तब भी शौचालय चालू क्यों नहीं हो पाए। उन्होंने कहा कि लेबर स्टाफ बढ़ाकर कार्य तेज गति से होना चाहिए एक सप्ताह के बाद दोबारा फिर निरीक्षण करेंगे। उन्होंने कहा कि निर्माण कार्य ज्यादा फैलाए न जो कार्य करें उसे पूर्ण करने के बाद ही दूसरा कार्य करें। उन्होंने कहा निर्माण कार्य युद्ध स्तर पर किया जाए। निर्माण कार्य में किसी प्रकार की लापरवाही नहीं होनी चाहिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published.