बदायूँ: जनता को विधिक सेवाओं के लिए जागरुक करने हेतु 13 अगस्त को दी जाएगी जानकारी।

बदायूँ :  जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव राकेश कुमार तिवारी ने अवगत कराया हैं कि राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण नई दिल्ली एवं उत्तर प्रदेश लखनऊ के निर्देशानुसार आम जनता को विधिक सेवाओं के विषय में जागरूक करने के लिए 13 अगस्त, 2018 को तहसील बिसौली जनपद बदायूँ के भवन के परिसर में दो बजे विधिक साक्षरता शिविर का आयोजन किया जाएगा। जिसमें उपस्थित जनसमूह को विधिक सेवाओं के विषय में जानकारी प्रदान की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published.