बदायूँ: डाॅ. उर्मिलेश स्मृति उत्सव से पूर्व आयोजित होने वाले युवा संगीत रत्न में 12 एवं 13 मई को होगा जिला स्तरीय आडिशन,  आवेदन की अंतिम तिथि समाप्त

बदायूँ: प्रख्यात गीतकार डाॅ. उर्मिलेश की स्मृति में डाॅ. उर्मिलेश जन-चेतना समिति द्वारा जून माह में आयोजित होने वाले डाॅ. उर्मिलेश स्मृति उत्सव से पूर्व जिले की युवा सांस्कृतिक प्रतिभाओं को आडिशन द्वारा चुन कर डाॅ. उर्मिलेश स्मृति युवा संगीत रत्न पुरस्कार से मुख्य समारोह में सम्मानित किया जायेगा।  संगीत रत्न हेतु नृत्य एवं गायन के प्रतिभाओं को आडिशन द्वारा 12 एवं 13 मई को बदायूँ क्लब में चयन किया जायेगा।  आवेदन पत्र जमा करने की अंतिम तिथि 5 मई थी जो अब समाप्त हो गई है।  युवा संगीत रत्न एकल गायन एवं समूह/एकल नृत्य के प्रतिभागियों के लिए जूनियर एवं सीनियर वर्ग में चयन किया जायेगा।  समारोह में जनपद की राज्य/राष्ट्रीय स्तर पर उपलब्धि अर्जित करने वाली प्रतिभाओं को ‘‘डाॅ. उर्मिलेश स्मृति प्रतिभा पुरस्कार’’ से भी पुरस्कृत किया जायेगा। यह पुरस्कार वर्ष 2016-17 एवं 2017-18 से सम्बन्धित होंगे। उपरोक्त पुरस्कार हेतु प्राप्त आवेदनों  पर चयन समिति के निर्णय के बाद चयन किया जायेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *