बदायूँ: तहसील बिसौली में सम्पूर्ण समाधान दिवस सात अगस्त मंगलवार को

बदायूँः  जिलाधिकारी दिनेश कुमार सिंह सात अगस्त मंगलवार को तहसील बिसौली में आयोजित सम्पूर्ण समाधान दिवस में जन समस्याओं एवं शिकायतों की सुनवाई करेंगे। प्रत्येक माह के प्रथम एवं तृतीय मंगलवार को जनपद की समस्त तहसीलों में जन सुनवाई हेतु सम्पूर्ण समाधान दिवस आयोजित होता है। इसी क्रम में तहसील बिल्सी में अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व महेन्द्र सिंह, तहसील सदर में अपर जिलाधिकारी प्रशासन अजय कुमार श्रीवास्तव जन शिकायतों को सुनेंगे। तहसील दातगांज एवं सहसवान में सम्बंधित उप जिलाधिकारी शिकायतें सुनेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published.