बदायूँ: पूर्व प्रधानमंत्री स्व चन्द्र शेखर की पुण्यतिथि पर किया गया भावपूर्ण स्मरण।
बदायूँ: क्षत्रिय महासभा बदायूं द्वारा सांगठनिक इकाईयों का विस्तार किए जाने के क्रम में बदायूं शहर के मोहल्ला जवाहरपुरी में डाल भगवान सिंह के संयोजन में मोहल्ला सभा का आयोजन धनपाल सिंह बाबाजी की अध्यक्षता में किया गया।

महासभा के प्रदेश मन्त्री डॉ सुशील कुमार सिंह ने कहा कि स्व चन्द्र शेखर हमारे देश के गौरव हैं,देश में गठबंधन की राजनीति के जनक है, जिस समय देश में जनता पार्टी के नेतृत्व में सरकार बनी उस समय वे जनता पार्टी के अध्यक्ष थे।अल्पकाल ही वे देश के प्रधानमंत्री रहे, लेकिन उनका प्रधानमंत्री के रूप में उल्लेखनीय कार्यकाल रहा,उन पर भ्रष्टाचार के आरोप कभी नहीं लगे।स्व चन्द्र शेखर द्वारा दिखाए गए मार्ग पर चलकर वर्तमान राजनीति को स्वच्छ बनाया जा सकता है। क्षत्रिय महासभा स्व चन्द्र शेखर का भाव पूर्ण स्मरण कर गर्व का अनुभव कर रही है।
महासभा के जिला संरक्षक डॉ एस के सिंह ने कहा कि महासभा द्वारा सन्गठन के विस्तार के लिए मोहल्ला सभाएं आयोजित की जा रही है। महासभा के पदाधिकारी समाज के बीच जाकर समाज की आवाज सुनेंगे और महासभा की कार्यपद्धति व रीति नीति से परिचित करायेगे । लोकतांत्रिक व्यवस्था में वही समाज प्रगति कर रहा है जो वोट बैंक बना। इसलिए क्षत्रिय समाज को भी वोट बैंक बनना पड़ेगा। इसके लिए आवश्यक है कि हर वयस्क क्षत्रिय का नाम मतदाता सूची में सम्मिलित हो साथ ही हर क्षत्रिय अनिवार्य रूप से मताधिकार का प्रयोग करने की पृवृति विकसित कर लें।
सन्गठन का महत्व बताते हुए जिला सन्गठन मन्त्री धर्मवीर सिंह एडवोकेट ने कहा कि क्षत्रिय महासभा बदायूं के प्रयास से जनपद मुख्यालय पर महाराणा प्रताप की प्रतिमा स्थापित हुई। अन्य कई बड़ी उपलब्धियां महासभा ने प्राप्त की है। समाज के सहयोग से शीघ्र ही जिला मुख्यालय पर एक बहुउद्देशीय भवन के निर्माण का भी प्रयास चल रहा है। इस भवन से क्षत्रिय समाज को आर्थिक व शैक्षिक रूप से सबल बनाने हेतु योजनाएं संचालित की जाएगी।
बैठक में प्रमुख रूप से मुनीश कुमार सिंह, अलंकार सिंह तोमर,अखिलेश सिंह चौहान, सुरेश सिंह, धनवीर सिंह गौर, रणबीर सिंह,सन्दीप सिंह, सुभाष चौहान, मनोज चन्देल, शेर बहादुर सिंह,,ओमकार सिंह चौहान, सुमित कुमार सिंह,आदि उपस्थित रहे।अन्त में सभा संयोजक डाल भगवान सिंह ने सभी का आभार व्यक्त किया।