बदायूँ: भारतीय जनता पार्टी की बैठक कृष्णा लान बदायूं में संपन्न हुई।

बदायूँ: भारतीय जनता पार्टी जिले की एक बैठक कृष्णा लान बदायूं में संपन्न हुई बैठक में मुख्य अतिथि बदायूं जिले के भारतीय जनता पार्टी के प्रभारी माननीय हरनाथ सिंह यादव जी राज्यसभा सांसद मौजूद रहे।
बैठक में जिले के पदाधिकारी मंडल अध्यक्ष प्रकोष्ठ प्रकल्प और विभाग के जिला संयोजक उपस्थित रहे।
बदायूं जिले के भारतीय जनता पार्टी के प्रभारी हरनाथ सिंह यादव राज्यसभा सांसद ने बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि आगामी लोकसभा 2019 का चुनाव हम को कैसे जीतना है इसकी तैयारी अभी से बूथ स्तर पर संगठन को मजबूत करके निश्चित रूप से जीतना है लोकसभा चुनाव जीतने के लिए हम जिले में जितना अधिक से अधिक संभव होगा उतना प्रवास करेंगे इतना ही नहीं शीर्ष नेतृत्व में हमको बदायूं जिले का प्रभारी बनाया है तो इस आशा और उम्मीद के अनुरूप हमको बदायूं भेजा है कि यह पहले समाजवादी का गढ़ माना जाता था इस समाजवादी के गढ़ में सेंध कैसे लगे सपा बसपा को बदायूं जनपद से कैसे खत्म किया जाए इसके लिए संगठन ने हमको यहाँ भेजा है और हम शीर्ष नेतृत्व को यह आश्वासन देकर आए हैं कि जनपद बदायूं से सपा बसपा को खत्म करके 2019 के लोकसभा चुनाव में बदायूं लोकसभा को जीत कर ही आराम की सांस लेंगे। जनपद बदायूं प्रभारी बनने के उपरांत यह मेरा पहला प्रवास कार्यक्रम है इसके उपरांत अगली बार से मैं अधिक से अधिक स्थानों पर जाकर कार्यकर्ताओं से मिलकर संगठन को मजबूत करते हुए लोकसभा चुनाव की विजय के लिए बदायूं जनपद में जाल बिछायेंगे। उन्होंने बैठक में जिला पदाधिकारी और मंडल अध्यक्षों से आवाहन और निवेदन किया है कि मेरे प्यारे भाइयों अभी आप की मेहनत का समय है खून पसीना बहाना संगठन को बूथ स्तर पर अधिक से अधिक मजबूत कर लो प्रत्येक बूथ को हम को रिकॉर्ड मतों से जीतना है इसके लिए अभी हमारे पास समय है कि संगठन को मजबूत करें और जो नये मतदाता बढ़ाने का अभियान चलने वाला है इसमें अपने अधिक से अधिक भाजपा मानसिकता के वोटरों को बढ़ाने का काम कर लें ताकि आने वाले समय में हम को कोई कठिनाई ना हो जब हम बूथ जीतेंगे तब हम विधानसभा जीतेंगे और जब विधानसभा जीतेंगे तो हम लोकसभा जीतेंगे। संगठन की ऐसी मजबूत संरचना बनानी है जिससे कि विपक्ष सपा-बसपा ध्वस्त और धराशाई हो जाएं। उन्होंने कार्यकर्ताओं में मनोबल बढ़ाते हुए और ऊर्जा भरे शब्दों में कहते हुए कहा कि देश में मोदी जी और प्रदेश में योगी जी की सरकार साफ नियत सही विकास के आधार पर काम कर रही है जिसका लाभ देश व प्रदेश की जनता को सीधा सीधा मिल रहा है जब से मोदी जी ने देश की कुर्सी संभाली है बिचौलियों की दुकानें बंद कर दी हैं और लाभार्थी को सीधे सीधे उनके खाते में योजना का लाभ देने का काम किया है आज केंद्र की मोदी जी की सरकार को चार वर्ष पूरे होने वाले हैं कोई भी व्यक्ति या सपा बसपा का नेता मोदी सरकार पर एक भी पैसे का भ्रष्टाचार या घोटाले का आरोप नहीं लगा पाया है ऐसी सरकार काम कर रही है प्रदेश में योगी जी की सरकार चल रही है योगी जी ने मुख्यमंत्री की कुर्सी संभाली है तब से प्रदेश के गुंडे बदमाश बिचौलिए नजर नहीं आ रहे हैं या तो वह जेल के अंदर है या प्रदेश से बाहर चले गए हैं योगी जी ने कानून व्यवस्था के क्षेत्र में बहुत मील का पत्थर साबित हुए हैं। योगी जी की सरकार ने सभी योजनाओं को पारदर्शिता के रूप में धरातल पर लाने का काम किया है योगी जी की सरकार के किसी भी मंत्री और विधायक पर एक भी भ्रष्टाचार घोटाले घोटाले का आरोप नहीं लगा पाया है विपक्ष जिस तरह से केंद्र में मोदी जी की सरकार और प्रदेश में योगी जी की सरकार काम कर रही है इससे हम निश्चित रूप से कह सकते हैं कि दोनों सरकार साफ नियत सही विकास की शूक्ति के आधार पर काम कर रही है इससे निश्चित रूप से आने वाले समय में लोकसभा के चुनाव में हम को लाभ मिलने वाला है।
बैठक को जिलाध्यक्ष हरीश शाक्य ने संबोधित करते हुए कहा के शीर्ष नेतृत्व चाहता है कि हम बदायूं लोकसभा को हर हाल में जीते हैं बदायूं जनपद के कार्यकर्ता और पदाधिकारी बहुत ही मेहनती लगनशील है इन कार्यकर्ताओं की बदौलत हम 2017 का विधानसभा का चुनाव रिकॉर्ड मतों से जीते हैं यही कार्यकर्ता और अत्यधिक संगठन को मजबूत करके लोकसभा का चुनाव निश्चित रूप से जीतेंगे और उन्होंने बताया कि 16 सितंबर 2018 को अटल जी की मासिक पुण्यतिथि है इस के अवसर पर 16 सितंबर को प्रदेश की 403 विधानसभाओं में अटल जी की कविताओं पर आधारित काव्यांजलि पाठ का आयोजन किया जाना है इसी के आधार पर बदायूं जिले की 6 विधानसभा सीटों में काव्यांजलि पाठ का आयोजन किया जाना है जिसके लिए सभी विधायक गणों को इस काव्यांजलि पाठ कार्यक्रम संयोजक बनाया गया है काव्यांजलि पाठ कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए सभी कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारी दे दी गई है कार्यकर्ता अपनी अपनी जिम्मेदारी को ईमानदारी निष्ठा के साथ निभाएंगे। अंत में आए हुए सभी पदाधिकारियों का धन्यवाद और आभार व्यक्त करते हुए बैठक के समापन की घोषणा की।
बैठक में विधायक आर के शर्मा धर्मेंद्र शाक्य कुशाग्र सागर पूर्व विधायक प्रेम स्वरूप पाठक पूर्व एमएलसी जितेंद्र यादव पूर्व जिलाध्यक्ष हरप्रसाद सिंह पटेल चेयरमैन दीपमाला गोयल चेयरमैन डीसीबी उमेश राठौर अल्पसंख्यक आयोग के सदस्य मनोज मसीह प्रदेश महामंत्री अनुसूचित मोर्चा डीपी भारती विनय कुमार सिंह राणा प्रताप सिंह अशोक भारती राजीव कुमार गुप्ता पूर्व चेयरमैन आर एस पाल क्षेत्रीय अध्यक्ष पिछड़ा मोर्चा अजीत वैश्य सुखदेव राठौर राजेश्वर पटेल शारदेन्दु पाठक शारदाकान्त शर्मा ठाकुर राजीव कुमार सिंह सुभाष गुप्ता मोर सिंह लोधी मनोज मोदी देवदत्त शर्मा मनोज बिट्टन नितेश जौहरी सुभाष गुप्ता पुरुषोत्तम टाटा भेष पटेल यदुनेश यादव आशीष शाक्य सरिता रस्तोगी जय देवी शास्त्री दीक्षा महेश्वरी सीमा राठौर मेधावी यादव एम पी सिंह राजपूत आतिफ निजामी नेकपाल कश्यप सत्यवीर सिंह राजपाल फौजी सर्वेश शाक्य मोहित गुप्ता गिरीश पाल सिंह रामवीर शर्मा देव सिंह यादव ताराचंद कश्यप परशुराम लोधी ज्ञानेंद्र वर्मा धीरेंद्र सिंह चरन सिंह राजपूत सेवाराम कश्यप बहोरन लाल राजपूत विवेक राठी नत्थू लाल वर्मा संजीव पाराशरी राहुल शंखधार हिमांशु कठेरिया गुलशन प्रताप सिंह अंकित शाक्य अमित कुमार सिंह पंकज माथुर सुभाष शर्मा रजनी मिश्रा दमयंती वर्मा सहित तमाम अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *