बदायूँ: भारत के प्रथम प्रधानमंत्री भारत रत्न स्व. श्री पंडित जवाहर लाल नेहरू की 54वी पुण्यतिथि पर उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रदेश महासचिव ओमकार सिंह के नेतत्व में जोगीपुरा स्तिथ कांग्रेस कार्यालय पर एक गोष्ठी का आयोजन किया गया
बदायूँ: आज भारत के प्रथम प्रधानमंत्री भारत रत्न स्व. श्री पंडित जवाहर लाल नेहरू की 54वी पुण्यतिथि पर उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रदेश महासचिव ओमकार सिंह के नेतत्व में जोगीपुरा स्तिथ कांग्रेस कार्यालय पर एक गोष्ठी का आयोजन किया गया एवम नेहरू चौक पर स्तिथ भारत के प्रथम प्रधानमंत्री भारत रत्न स्व. श्री पंडित जवाहर लाल नेहरू की प्रतिमा पर सफाई धुलाई कर मालार्पण एवम 2 मिनट का मन रख श्रदांजलि अर्पित की गोष्ठी को संबोधित करते हुए प्रदेश महासचिव ओमकार सिंह ने कहा कि सरदार पटेल के बारे में पंडित नेहरू के प्रीत जो झूटी बेमानस्यता को प्रदर्शित करते रहते है वो नही जानते कि दोनों ने कंधे से कंधा मिला कर देश की आज़ादी की लड़ाई लड़ी और भारत निर्माण में भी वो एक दूसरे के पूरक थे सरदार पटेल आजीवन कांग्रेसी रहे उन्होंने कहा कि बदायूँ जिले से मा0 मुलायम सिंह यादव व सुश्री मायावती प्रदेश के मुख्यमंत्री रहे है और इससे पूर्व भी प्रदेश के व देश के प्रधानमंत्री व मुख्यमंत्री बदायूँ आते रहे है परन्तु वर्तमान मुख्यमंत्री के लिए जिस तरीके की सुरक्षा व्यवस्था के नाम पर आम जन को जो परेशानी हुई है वो पूर्व में कभी नही ही यह तानासाही का एक अघोषित प्रयोग है इस अवसर पर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सदस्य सुरेश सिंह राठौर ने कहा कि पंडित जवाहर लाल नेहरू ने देश की आज़ादी के लिए अपने परिवार माता पिता पत्नी के साथ अपनी पूरी जवानी जेल करीब 3300 दिन जेल में गुजारे और देश के प्रथम प्रधानमंत्री बनने के बाद कई पंचवर्षीय योजनाओं के अंतर्गत भाखड़ा नागल बांध जैसी कई उच्च योजनाओ को देश को देकर भारत को अपने पेरों पर खड़ा किया गोष्टि का संचालन कर रहे युवा कांग्रेस बदायूँ। अध्यक्ष शफी अहमद ने कहा कि जब जवाहर लाल नेहरू जी ने अंग्रेजों से लोहा लिया तो वे भी युवा थे और आज हम युवाओ को भी उनकी पुण्यतिथि पर ये शपथ लेनी चाहिए कि देश मे साम्प्रदायिक ताकतों को रोकने के लिए हर लड़ाई लड़ने को तैयार रहना होगा इस अवसर पर रफत अली खान सूरी, सबलू खान, गौरव सिंह राठौर, जमशेद तुर्क, सुनील कश्यप,शोयब अहमद, साजिद, शाकिब, रहमान, हरीश कश्यप, पंकज कुमार, राजेश सक्सेना, शिवम वर्मा, ऋषभ सक्सेना आदि मौजूद