बदायूँ: महिला नेत्री माधवी साहू ने नामचीन डाक्टर बैभव गुप्ता पर पुलिस की मौजूदगी में सत्ता पक्ष के इशारे पर मकान पर कब्जा कर अबैध निर्माण करने का लगाया आरोप। (इमरान खान की रिपोर्ट)

बदायूँ:  उत्तर प्रदेश की सरकार और पुलिस के मुखिया पुलिस की छवि को सुधारने के लाख प्रयास कर रहे हैं लेकिन अपनी कारगुजारियों के चलते फजीहत कराने से बाज नही आ रही है।

ताज़ा मामला बदायूं जिले का है जहां शहर के बीचों बीच एक महिला नेत्री ने पुलिस की मदद से सत्ता पक्ष के दवाव में अपने मकान पर अबैध कब्जा कर लेने का आरोप एक डॉक्टर पर लगाया है।यह महिला नेत्री 2 बार विधानसभा का चुनाव एक बार राज्यसभा सदस्य का चुनाव और एक बार नगर पालिका अध्यक्ष का चुनाव लड़ चुकी है।

बदायूं के कोतवाली इलाके के शहर के बीचों बीच लाबेला चौक की रहने वाली महिला नेत्री माधवी साहू ने आज प्रेस वार्ता आयोजित कर शहर के नामचीन डाक्टर बैभव गुप्ता पर पुलिस की मौजूदगी में सत्ता पक्ष के इशारे पर मकान पर कब्जा कर अबैध निर्माण करने का आरोप लगाया।महिला नेत्री का आरोप है कि उसने मामले की शिकायत जनसुनवाई पोर्टल पर भी की है इसके अलावा वह आला अधिकारियों से भी मिली और उनके आदेश के बाद भी पुलिस ने कब्जा कराया और निर्माण कराया।महिला नेत्री का आरोप है कि रात 1 बजे कोतवाली पुलिस बिना महिला कांस्टेबिल के घर मे घुस आई और तलाशी भी ली।

इस मामले में हंगामा होते देख बहुत से राहगीर भी खड़े हो गए रास्ते से गुजर रहे लोगो को पुलिस ने हिरासत में ले लिया और कोतवाली में लाकर कई घंटों तक बैठाया।

इस बारे में आरोपी डाक्टर बैभव गुप्ता का कहना है कि कोई अबैध कब्जा नही किया गया न ही अबैध निर्माण किया गया है।महिला नेत्री जबरन उनके खिलाफ षड्यंत्र कर रही है।और झूठी शिकायत करके उनको फसा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published.