बदायूँ: मुख्यमंत्री के आने की तैयारियाँ तेज, डीएम ने किया निरीक्षण।
बदायूँ : उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का कल 27 मई रविवार को जनपद में भ्रमण कार्यक्रम प्रस्तावित होने पर जिलाधिकारी दिनेश कुमार सिंह ने शहर में पैदल चलकर साफ-सफाई, अतिक्रमण, बिजली पोल आदि का निरीक्षण किया। उन्होंने कहा कि तत्काल समस्त व्यवस्थाएं चाकचौबंद कर ली जाएं। डीएम निरीक्षण करते हुए पीडब्ल्यूडी गेस्ट हाउस से चलकर, मंडी चौराहा, ओवरब्रिज, पुलिसलाइन चौराहा होते हुए कलेक्ट्रेट पहुँचे। उन्होंने नगर पालिका परिषद की अधिशासी अधिकारी निशा मिश्रा को निर्देश दिए कि सड़कों पर अनावश्यक होर्डिंग्स एवं अतिक्रमण हटाकर रास्ता साफ-सुथरा एवं सुन्दर कराएं।