बदायूँ: राजा जैसा आचरण न करें लोकसेवक/भ्रष्टाचार मुक्ति अभियान के तत्वावधान में गांधी जयंती के अवसर पर सूचना कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजन जिला पंचायत सभागार बदायूं में किया गया।
बदायूँ: सन्गठन का विस्तार करते हुए रामगोपाल को जिला समन्वयक,शमसुल हसन को सह जिला समन्वयक, राम-लखन को तहसील समन्वयक बदायूं, सत्यप्रकाश सैनी को तहसील समन्वयक सहसवान, आकाश तोमर को तहसील समन्वयक बिल्सी,शिव ओम शन्खधार को तहसील समन्वयक बिसौली तथा अखिलेश सिंह को तहसील समन्वयक दातागंज नियुक्त किया गया।इसी प्रकार असद अहमद को ब्लाक समन्वयक उसावां, श्रीराम को ब्लाक समन्वयक उझानी, राजकुमार को ब्लाक समन्वयक सालारपुर, विपिन कुमार सिंह को ब्लाक समन्वयक इस्लामनगर, अखिलेश सोलंकी को ब्लाक समन्वयक अम्बियापुर तथा सौरभ कुमार को ब्लाक समन्वयक दहगवा नियुक्त किया गया ।
लोकपाल की शीघ्र नियुक्ति किए जाने एवं नोटा को सम्वैधानिक मान्यता दिये जाने का प्रस्ताव सर्वसम्मति से पारित किया गया।
कार्यक्रम की अध्यक्षता भ्रष्टाचार मुक्ति अभियान के मार्गदर्शक एच एल झा ने की, मुख्य अतिथि के रूप में सेवा निवृत्त उप मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डॉ एस के सिंह उपस्थित रहे। मुख्य वक्ता के रूप में सेवा निवृत्त दूरसंचार अधिकारी सुरेश चंद्र गुप्ता रहे। विशिष्ट अतिथि के रूप में एम एल गुप्ता, धनपाल सिंह, डॉ राम रतन सिंह, सुरेश पाल सिंह, डाल भगवान सिंह एवं डॉ सुशील कुमार सिंह उपस्थित रहे।
सम्मेलन की अध्यक्षता करते हुए भ्रष्टाचार मुक्ति अभियान के मार्गदर्शक एच एल झा ने कहा कि भ्रष्टाचार मुक्ति अभियान के सहयोगियों द्वारा शिष्टाचार से भ्रष्टाचार को मिटाने का जो कार्य किया जा रहा है, उससे जनपदवासियों में चेतना का संचार हुआ है,जो भविष्य के लिए शुभ संकेत है।
मुख्य अतिथि डॉ एस के सिंह ने कहा कि सूचना कार्यकर्त्ताओं का इतनी बड़ी संख्या में एक स्थान पर एकत्रित होकर बदायूं जनपद को देश का प्रथम भ्रष्टाचार मुक्त जनपद बनाने का संकल्प लिया है,यह वास्तव में एक ऐतिहासिक कार्य है। सूचना कार्यकर्त्ताओं में जिस प्रकार का उत्साह और जोश दिखाई दे रहा है उससे ऐसा प्रतीत होता है कि अब वह दिन दूर नहीं है जब बदायूं देश का पहला भ्रष्टाचार मुक्त जिला बनेगा।
मुख्य वक्ता सुरेश चंद्र गुप्ता ने कहा कि भ्रष्टाचार मुक्ति अभियान द्वारा जनपद में निरंतर सूचना कार्यकर्ता नियुक्त किए जा रहे हैं। सूचना कार्यकर्त्ताओं के लिए आवश्यक है कि वे अनुशासित रहकर अपने लक्ष्य के प्रति प्रयत्नशील रहें। राष्ट्र पिता महात्मा गांधी की प्रेरणा से यह अभियान चलाया जा रहा है।यह एक सेवा कार्य है, राष्ट्र कार्य है।सभी सूचना कार्यकर्त्ताओं को भ्रष्टाचार मुक्ति अभियान द्वारा दिये गये प्रशिक्षण का पूरा उपयोग करने की आवश्यकता है। सत्य और अहिंसा के पथ पर चलकर हमने अन्ग्रेजो से आजादी प्राप्त कर ली वर्तमान में भी सत्य और अहिंसा के पथ पर चलकर ही हमारा व्यवस्था सुधार का मिशन पूरा होगा।
मुख्य प्रवर्तक हरि प्रताप सिंह राठोड़ एडवोकेट ने कहा कि सूचना का अधिकार अधिनियिम 2005 , जनहित गारंटी कानून ,नियम 24 एवं पंचायत राज व्यवस्था के क्रियान्वयन से व्यवस्था परिवर्तन सम्भव है। सूचना के अधिकार को व्यवस्था परिवर्तन का शस्त्र बनाना है। सभी सूचना कार्यकर्ता इस शस्त्र का सामूहिक रूप से प्रयोग कर अच्छे परिणाम प्राप्त कर सकते हैं। प्रत्येक सूचना कार्यकर्ता के मोबाइल फोन में जनसुनवाई पोर्टल एवं पब्लिक ग्रीवांस पोर्टल होना आवश्यक है। प्रत्येक सूचना कार्यकर्ता यह भी सुनिश्चित करें कि वह प्रतिदिन जनहित से जुड़ी एक शिकायत जनसुनवाई पोर्टल पर अवश्य ही करेगा। साथ ही प्रति सप्ताह एक सूचना मांगेगा। मासिक प्रशिक्षण कार्यक्रम में सहभागिता आवश्यक है। किसी भी सूचना कार्यकर्ता को किसी के अनुचित दबाव में आने की जरूरत नहीं है। शासन द्वारा सूचना कार्यकर्त्ताओं की सुरक्षा की जिम्मेदारी जिलाधिकारी और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक की निर्धारित की गई है। फिर भी कुछ भ्रष्ट तत्वों द्वारा सूचना कार्यकर्त्ताओं के उत्पीड़न के प्रयास किए जा रहे हैं, जिन्हें किसी भी स्थिति में सहन नहीं किया जायेगा। लोकसेवक राजा जैसा आचरण न करें , लोकसेवक की परिधि में रहकर कार्य करें।
उपस्थित सूचना कार्यकर्त्ताओं को परिचय पत्र वितरित किए गए तथा उपयोगी सामग्री युक्त एक किट प्रदान की गई। कार्यक्रम अध्यक्ष द्वारा सूचना कार्यकर्त्ताओं को शपथ दिलाई गई। राष्ट्र गान के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ।
कवि पवन शन्खधार द्वारा काव्यपाठ किया गया।
कार्यक्रम में प्रमुख रूप से सत्यपाल सिंह, वेदपाल सिंह, फरीद अहमद, कुलदीप मिश्रा,अभय कुमार,प्रशान्त, दीपचंद,भानुप्रताप सिंह, विश्वनाथ, राजीव कुमार, नेत्रपाल, कृष्णपाल, विनोद कुमार सक्सेना,रजनेश,नीरेश कुमार,सन्तोष कुमार,सुम्मेरीलाल,मुनील कुमार, रविन्द्र सिंह, सुमित कुमार,नारद सिंह,अभय माहेश्वरी,रफत कादरी, हरिओम, ब्रजपाल, नरसिंह राजपूत, कमलेश कुमार,समीरुद्दीन एडवोकेट,महाराम, वीरपाल कश्यप , जयकिशन लाल शर्मा, अनिल तोमर,आर्येन्द्र प्रताप सिंह, वीरेन्द्र सिंह, लेखराज,सेठ सिंह,भागमल, देवी सिंह देवड़ा, मुकेश कमल,विनय प्रताप सिंह गोपाल, विजय पाल सिंह, नक्षत्र पाल सिंह राहुल कुमार आदि उपस्थित रहे।
कार्यक्रम का संचालन वीरेन्द्र कुमार ने किया। अन्त में जिला समन्वयक रामगोपाल ने सभी का आभार व्यक्त किया।