बदायूँ: वृक्षारोपण कर पर्यावरण संरक्षण में सहयोग प्रदान करना हमारी नैतिक जिम्मेदारी : हरीश शाक्य
बदायूँ : पलिया (कछला) सैक्शन में ’’गंगा वृक्षारोपण सप्ताह’’ के अन्तर्गत क्षेत्रीय वन अधिकारी, बदायूॅ गिरीश चन्द्र जोशी के निर्देशन में गोष्ठी का आयोजन किया गया। गोष्ठी में मुख्य अतिथि भारतीय जनता पार्टी के जिलाध्यक्ष हरीश शाक्य थे। गोष्ठी में प्रतिष्ठित जन प्रतिनिधि एवं समाज सेवी राजेश कुमार सिहं, प्रदीप गोयल, राहुल अग्रवाल-जिला संयोजक गंगा समग्र युवा समिति, ग्राम पंचायत चन्दनपुर पुख्ता के ग्राम प्रधान वीरपाल सिहं, बुन्दू खां, समाज सेवी एवं लगभग 180 महिला/पुरूषों एवं बच्चों द्वारा भाग लिया गया।

शुक्रवार को कार्यक्रम के मुख्य अतिथि हरीश शाक्य द्वारा उपस्थित जन समूह को बताया कि गंगा हरीतिमा अभियान के अन्तर्गत चलाये जा रहे गंगा वृक्षारोपण में सहयोग करें। उन्होंने बताया कि लगातार वृक्षों के दोहन से पर्यावरण पर बुरा प्रभाव पड़ रहा है। अतः हमारी नैतिक जिम्मेदारी बनती है कि हम वृक्षारोपण कर पर्यावरण संरक्षण में सहयोग प्रदान करें, साथ ही मुख्यमंत्री द्वारा चलाई जा रही अन्य वृक्षारोपण संबंधी योजनाओं के विषय के बारे में भी जानकारी दी। इस मौके पर उपस्थित प्रतिष्ठित जन प्रतिनिधि एवं समाज सेवियों द्वारा भी अपने सम्बोधन में वृक्षों के महत्व पर प्रकाश डाला गया तथा जनता से अधिक-से-अधिक पौधारोपण करने का आह्ावन किया तथा वानिकी के कार्यों के महत्व पर अपने विचार व्यक्त किये। कार्यक्रम में रविन्द्र सिंह विष्ठ, उप क्षेत्रीय वन अधिकारी, सतीश चन्द्र वनविद, मदनपाल सिहं वन रक्षक, विजय सिहं वनरक्षक, भुवन चन्द्र वेलवाल वनरक्षक एवं राजीव वर्मा वनरक्षक आदि उपस्थित रहे।