बदायूँ: वृक्ष जीवन के लिए बहुत ज़रूरी : डीएम
बदायूँ : जिलाधिकारी दिनेश कुमार सिंह ने शासन से जनपद को कुल 1313150 पौधारोपण के लिए विभिन्न विभागों को प्राप्त लक्ष्य के निर्देश दिए कि पौधारोपण समय से पूर्ण किया जाए। सहकारिता विभाग को 4880, उद्योग 8480, विद्युत 5320, माध्यमिक शिक्षा 8013, बेसिक शिक्षा 5507, प्राविधिक शिक्षा 7147, उच्च शिक्षा 6653, श्रम विभाग 4013, स्वास्थ्य 7987, परिवहन 3680, रेलवे 5987, रक्षा विभाग 7360, उद्यान 35333 एवं पुलिस 7680 का लक्ष्य प्राप्त हुआ है। उन्होंने समस्त विभागीय अधिकारियों को निर्देश दिए कि निर्धारित लक्ष्य के सापेक्ष 15 अगस्त तक पौधारोपण का कार्य पूर्ण कर ले। उन्होंने सभी अधिकारियों को निर्देश दिए कि पौधारोपण में खानापूर्ति नहीं होना चाहिए। पेड़ लगाने के बाद उनकी कायदे से देख रेख की जाए। समस्त विभाग जहां भी उनके पास जगह हो वहां पर पेड़ लगाएं। डीएम ने समस्त उप जिलाधिकारियों को निर्देश दिए कि गंगा के किनारे ग्राम समाज की खाली पड़ी भूमि पर पौधारोपण करवाएं ।पौधारोपण करते समय का फोटो तथा पेपर की कटिंग वन विभाग को उपलब्ध कराएं। उन्होंने सभी को हिदायत दी कि यह कार्य बहुत ही महत्वपूर्ण है इसे मेहनत से करें। यह महान कार्य सभी जीवों से जुड़ा हुआ है इसमें कोई भी लापरवाही नहीं होनी चाहिए। इन्हीं पेड़ों से सभी को शु़़द्ध हवा प्राप्त होती है और पर्यावरण में सुधार होता है। इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी संदीप कुमार अपर जिलाधिकारी प्रशासन अजय कुमार श्रीवास्तव, डीसी राम सागर यादव एवं उपजिलाधिकारी सहित अन्य संबंधित विभागीय अधिकारी मौजूद रहे।