बदायूँ: सहसवान में भारतीय जनता पार्टी की बैठक हुई संपन्न ।
बदायूँ: 16 अगस्त 2018 को उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य के सहसवान नगर आगमन पर तैयारी व योजना बनी।
बैठक को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष हरीश शाक्य ने कहा की उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य 16 अगस्त को सहसवान नगर में विद्या भारती द्वारा आयोजित श्री दामोदर दास टंडन सरस्वती विद्या मंदिर/इंटर कॉलेज का भूमि पूजन सुबह 10:30 बजे करेंगे। इसके साथ ही एक विशाल जनसभा को 11:00 बजे संबोधित करेंगे। उनके आगमन से पूर्व सभी कार्यकर्ताओं को प्रमुख प्रमुख जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं और सभी कार्यकर्ताओं से आवाहन किया है कि अपनी अपनी जिम्मेदारी का ठीक प्रकार से निर्वाह करें और विशाल जनसभा को सफल बनाने के लिए रणनीति तैयार की। प्रदेश में सरकार बनने के उपरांत केशव प्रसाद मौर्या का सहसवान विधानसभा में यह दूसरा आगमन हो रहा है इससे पहले मनोकामना मन्दिर दहगवां मेले का उद्घाटन किया था। उनके सहसवान पुनः आगमन पर कार्यकर्ताओं में अति उत्साह दिखाई दे रहा है।
जिलाध्यक्ष हरीश शाक्य के साथ एडीएम प्रशासन अजय श्रीवास्तव एस०डी०एम० तहसीलदार खण्ड विकास अधिकारी सहित अन्य प्रशासनिक अधिकारियों के साथ उपरोक्त जनसभा स्थल एवं भूमि पूजन स्थल का निरीक्षण कर संबंधित सभी अधिकारियों को आवश्यक स्पष्ट निर्देश दिए गए हैं कि उप मुख्यमंत्री के आगमन से पूर्व ही समय रहते सभी तैयारियों को पूरा कर लें।
बैठक में जिला उपाध्यक्ष अजीत वैश्य सुभाष गुप्ता जिला महामंत्री शारदेन्दु पाठक दीक्षा महेश्वरी अनुज महेश्वरी अवढर शर्मा सुभाष गौड़ मंडल अध्यक्ष अमरीश वर्मा देव सिंह यादव ताराचंद कश्यप रामवीर शर्मा सौरभ महेश्वरी पीयूष महेश्वरी मनीष माहेश्वरी सहित तमाम कार्यकर्ता व पदाधिकारी उपस्थित रहे।