बदायूँ: सामाजिक कार्यकर्ता अमन मयंक शर्मा ने उपमुख्यमंत्री दिनेश शर्मा जी से मुलाक़ात की बदायूं जिले में तकनीकी शिक्षा के लिए इंजीनियरिंग कॉलेज स्थापना की मांग हेतु पत्र सौंपा
बदायूँ: भारतीय संगोष्ठक संस्था के संयोजक एवं भ्रस्टाचार मुक्ति अभियान के मुख्य सहयोगी कवि अमन मयंक शर्मा ने २५ अप्रैल को उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री दिनेश शर्मा जी से सरकारी आवास पर मुलाक़ात कर बदायूं जिले में कुछ अधिकारियों द्वारा किये जा रहे भ्रस्टाचार की शिकायत की।
अमन मयंक शर्मा ने बदायूं जिले में तकनीकी शिक्षा के लिए इंजीनियरिंग कॉलेज की मांग करते हुए उपमुख्यमंत्री जी को एक मांग पत्र निवेदित किया। उपमुख्यमंत्री जी ने मांग पत्र को पढ़कर संज्ञान लेते हुए जल्द ही बदायूं को शिक्षा के क्षेत्र में एक नयी सौगात देने का आश्वासन दिया है।उपमुख्यमंत्री जी ने बदायूँ जिले की शिक्षा में क्रन्तिकारी परिवर्तन लाने हेतु भी आश्वासन दिया।