बदायूँ: सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद रखने के दिए निर्देशः डीआईजी
बदायूँः उत्तर प्रदेश सरकार के मुख्यमंत्री 27 मई, 2018 को अपरान्ह 2ः15 बजे जनपद बदायूँ भ्रमण कार्यक्रम मिलने पर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था का बरेली मंडल के डीआईजी डीके ठाकुर एवं जिलाधिकारी दिनेश कुमार सिंह ने जायजा लिया। उन्होने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार को निर्देश दिए कि सुरक्षा व्यवस्था चाक चौबंद रहनी चाहिए और लोगों पर कड़ी नजर रखी जाए, अनावश्यक लोगों को कलेक्ट्रेट में प्रवेश न करने दें। उन्होंने कलेक्ट्रेट परिसर एवं कमरों का घूमकर निरीक्षण किया और अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए।

इससे पहले जिलाधिकारी ने शहर में घूमकर साफ सफाई व्यवस्था को परखा। इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व महेंद्र सिंह, अपर जिलाधिकारी प्रशासन अजय कुमार श्रीवास्तव एवं नगर मजिस्ट्रेट संजय कुमार सिंह सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।