बदायूँ: 10 अप्रैल को विधिक सेवाओं की दी जाएंगी जानकारियाँ।

बदायूँ : जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव नीलांजना ने जानकारी देते हुए बताया कि राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण नई दिल्ली एवं उत्तर प्रदेश लखनऊ के निर्देशानुसार आम जनता को विधिक सेवाओं के विषय में जागरूक करने के लिए  10 अप्रैल 2018 को पूर्वान्ह 10ः30 बजे जिला कारागार बदायूँ का निरीक्षण करने के साथ-साथ अपरान्ह में तहसील बिसौली के विकास खण्ड एवं थाना वजीरगंज क्षेत्र के कस्बा सैदपुर स्थित नगर पंचायत कार्यालय भवन में समय अपरान्ह दो बजे विधिक साक्षरता शिविर का आयोजन किया जाएगा। जिसमें उपस्थित जनसमूह को विधिक सेवाओं के विषय में जानकारी प्रदान की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *