बदायूँ: 15 महिलाओं ने प्रदेश महासचिव ओमकार सिंह की प्रेरणा से महिला कांग्रेस अध्यक्ष श्रीमती राजरानी सक्सेना की अध्यक्षता में कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की
बदायूँ: आज कांग्रेस कार्यालय पर शहर की 15 महिलाओं ने प्रदेश महासचिव ओमकार सिंह की प्रेरणा से महिला कांग्रेस अध्यक्ष श्रीमती राजरानी सक्सेना की अध्यक्षता में कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की उपस्थित नवागंतुक महिलाओ वा उपस्थित कार्यकर्ताओ को संबोधित करते हुए प्रदेश महासचिव ओमकार सिंह ने कहा कि कांग्रेस ही एक ऐसी पार्टी है जो सभी समुदाय सभी धर्मों व सभी वर्गों को लेकर चलती है आप सभी का कांग्रेस परिवार में हार्दिक स्वागत है और आपको विश्वास दिलाते है कि कांग्रेस पार्टी आपके साथ आपके समाज के साथ हर समस्या को लेकर खड़ी रहेगी और पार्टी में आपके संगठन कार्यो के अनुरूप आपको पदभार भी दिया जाएगा महिला कांग्रेस की शहर अध्यक्ष श्रीमती राजरानी सक्सेना सभी महिलाओं को माला पहना कर स्वागत करते हुए कहा कि आपको जल्द ही शहर महिला कांग्रेस संगठन में कोई न कोई महत्वपूर्ण जिम्मेदारी दी जाएगी युवा कांग्रेस अध्यक्ष श्री शफी अहमद ने कहा कि जो महिलायें 35 से नीचे की आयु की हो उनको युवा कांग्रेस में सम्मिलित किया जाएगा क्योंकि 2019 का चुनाव महिलाओं व युवाओ के उपर अत्यंत निर्भर करेगा अंत मे भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष स्वतंत्रता संग्राम सेनानी पंडित मोतीलाल नेहरू की जयंती पर 2 मिनट का मोन रखकर श्रधांजलि अर्पित की गई कांग्रेस सदस्यता ग्रहण करने वालो में श्रीमती शाहीन, श्रीमती सरोज, श्रीमती सब्बो, फिरदौस, रेहाना बी, चंदा, फहीमा, मोकेशा, मिसेजह, सुन्हेरा बेगम, तरन्नुम, किश्वरी बेगम, राबिया बी, अफसाना, केसरी, सुल्ताना इस अवसर पर शहर युवा कांग्रेस अध्यक्ष चांद बाबू, अज़हर अली, शोयब फारूकी, शरीफ अहमद, जसीम अहमद, ललित रस्तोगी, सबलू खान, महरूफ, रुस्तम, मोहम्मद अनब, पंकज कुमार , आदि मौजूद रहे