बदायूँ: 24 मई को गंगा दशहरा के दिन हर व्यक्ति करे वृक्षारोपणः डीएम
बदायूँः जिलाधिकारी दिनेश कुमार सिंह ने जनपद के समस्त अधिकारियों कर्मचारियों को आदेशित किया है कि मुख्यमंत्री की महत्वाकांक्षी योजना एक व्यक्ति एक वृक्ष 24 मई को गंगा दशहरा के पर्व पर वृहद वृक्षारोपण करने का अभियान संचालित किया जा रहा है। उन्होने अभियान में सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों से अपील की कि स्वयं तथा अपने अधिकारियों कर्मचारियों के मध्यम से कम से कम एक वृक्ष अवश्य लगाएं। समस्त अधिकारी कर्मचारी पौधे की व्यवस्था 22 मई तक पूर्ण कर ले। राष्ट्रीय महत्त्व के इस कार्य में अधिकारियों एवं कर्मचारियों का योगदान अति महत्वूर्ण है। प्रत्येक व्याक्ति अपने आवास पर कम से कम एक वृक्ष लगाकर अपना बहुमूल्य योगदान कर अभियान को सफल बनाएं। समस्त अधिकारी कर्मचारी वृक्षारोपण करते समय का फोटो सोशल मीडिया पर अवश्य डालें।