बदायूँ: 25 अगस्त को जनपद बदायूँ में आयेगी पूज्य अटल जी की अस्थि कलश यात्रा ।
बदायूँ: पूज्य अटल जी की अस्थि कलश यात्रा सबसे पहले दातागंज विधानसभा के ग्राम बेलादाढ़ी से यात्रा प्रवेश करेगी। बेलादाड़ी पर जिलाध्यक्ष हरीश शाक्य व जिले के सभी विधायकगण व पूर्व विधायकगण क्षेत्रीय जनता के साथ यात्रा को रिसीव करेंगे।इसके बाद दातागंज नगर में जगह जगह श्रदांजलि एवं पुष्पांजलि का कार्यक्रम रहेगा। दातागंज के बाद पापड़ डहरपुर सराय गुलड़िया फिर बदायूँ नगर में बदायूँ चुंगी इंद्रा चौक कचहरी अम्बेडकर पार्क लावेला चौक गोपी चौक नेहरू चौक खैराती चौक हलवाई चौक टिकट गंज पथिक चौक पर आदि स्थानों से यात्रा गुजरेगी इन स्थानों पर अस्थि कलश यात्रा पर पुष्प अर्चन किये जायेंगे। इसके बाद कृष्णा लॉन में एक बड़ी श्रद्धाजलि सभा सम्पन्न होगी। उक्त कार्यक्रम के उपरांत खेड़ा नवादा मलगाँव बिनाबर विजयनगला पर क्षेत्रीय जनता व कार्यकर्ताओं द्वारा पुष्प वर्षा कर श्रद्धाजलि दी जाएगी। इसके बाद यात्रा रामगंगा जनपद बरेली के लिए प्रस्थान करेगी। रामगंगा पर अस्थियों का विसर्जन किया जायेगा।
इस यात्रा की व्यवस्था हेतु आज दिनांक 22 अगस्त को पूर्व विधायक प्रेमस्वरूप पाठक के आवास पर बैठक सम्पन्न हुई।
बैठक में ब्रज क्षेत्र उपाध्यक्ष हर्षवर्धन आर्य क्षेत्रीय महामंत्री दुर्विजय सिंह शाक्य प्रदेश महामंत्री पिछड़ा मोर्चा पूरन लाल लोधी उपस्थित रहे।
बैठक को संबोधित करते हुए क्षेत्रीय महामंत्री दुर्विजय सिंह शाक्य ने कहा कि यात्रा 24 अगस्त को लखनऊ से प्रारंभ होगी और 25 अगस्त को बरेली होती हुई दोपहर 12 बजे बेलादाढ़ी से जनपद बदायूँ में प्रवेश करेगी। यात्रा का नेतृत्व प्रदेश उपाध्यक्ष भाजपा एवं दर्जा राज्यमंत्री बी एल वर्मा एवं प्रदेश सरकार के राज्यमंत्री बलदेव सिंह औलख करेंगे। जनपद बदायूँ के पार्टी के सभी विधायकगण व पूर्व विधायकगण जिला पदाधिकारी मण्डल पदाधिकारी सेक्टर एवं बूथ स्तर तक के कार्यकर्ता इस यात्रा कार्यक्रम में शामिल होंगे। इसके अतिरिक्त समाज के सभी वर्गों के स्वयं सेवी संस्थाओं गैर राजनैतिक संगठन सभी विधालयों के अध्यापक गण सभी राजनैतिक दलों के नेता गण बार काँसिल इंजीनियर एशोसिएशन डॉक्टर एशोसिएशन व्यापार मण्डल एशोसिएशन इत्यादि के सभी समाजसेवी संगठन पूज्य अटल जी को अपने श्रद्धा सुमन अर्पित कर श्रद्धाजलि देंगे। इस यात्रा की सफलता हेतु जिले संयोजक राणा प्रताप सिंह को बनाया गया एवं अन्य प्रमुख कार्यकर्ताओं को सफल बनाने के लिए अलग अलग जिम्मेदारी सौंप दी गयी है सभी कार्यकर्ता अपनी अपनी जिम्मेदारी का निष्ठा व ईमानदारी के साथ निर्वाह करेंगे।
बैठक में जिला उपाध्यक्ष अजीत वैश्य ठा० राजीव कुमार सिंह महामंत्री सुधीर श्रीवास्तव शारदेन्दु पाठक राजेश्वर पटेल अशोक भारती नेकपाल कश्यप राणा प्रताप सिंह विश्वजीत गुप्ता मनोज कृष्ण गुप्ता मुनीश अग्रवाल आशीष शाक्य राजीव तोमर अमन गुप्ता सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।