बिल्सी :आर्य समाज गुधनी के 104 वें वार्षिकोत्सव “यज्ञ महोत्सव 2018” का भव्य “शोभा-यात्रा” के साथ शुभारम्भ हो गया।

बदायूँ/बिल्सी :आर्य समाज गुधनी के 104 वें वार्षिकोत्सव के तत्वावधान में आयोजित “यज्ञ महोत्सव 2018” का आज भव्य “शोभा-यात्रा” के साथ शुभारम्भ हो गया। यज्ञ स्थल प्राथमिक विद्यालय से नगरपालिका अध्यक्ष बदायूं दीपमाला गोयल व नगरपालिका अध्यक्ष बिल्सी अनुज वार्ष्णेय की उपस्थिति में सर्व प्रथम राष्ट्रीय गान हुआ तथा उपस्थित पॉच सौ से अधिक माताओं बेटियों को वृक्ष दिए गए, और फिर ओम ध्वज लेकर श्रीमती दीपमाला गोयल व अनुज वार्ष्णेय अनेक वृक्ष धारी ,कलशधारी महिलाओं व आर्य वीर दल के सैनिकों व संतों के साथ नगर भ्रमण को निकले। इससे पूर्व महोत्सव के निर्देशक आचार्य संजीव रूप ने अपने मंत्री अगरपाल सिंह,संजय सिंह,प्रधान ओमप्रकाश सिहं ,बद्रीप्रसाद आर्य ,राकेश आर्य के साथ अतिथियों का ओम पट व पगड़ी पहनाकर व तुलसी वृक्ष देकर सम्मान किया। शानदार शोभा यात्रा का रास्ते में डॉ विजय सिंह सोलंकी , शिशुपाल सिंह, हरिराम कश्यप ,पन्ना लाल कश्यप व खौंसारा ग्राम के अंदर जयप्रकाश झा उदयवीर झा ने जलपान कराके स्वागत किया। शोभा यात्रा को आर्य वीर दल आर्य संस्कार शाला के बच्चों ने अपने करतब दिखाकर बेहतर बना दिया दर्शनीय बना दिया पीले वस्त्रों में सजी हुई महिलाएं बेटियां वृक्षों को लेकर व कलशों को लेकर चलती हुई अत्यंत धार्मिकता का प्रदर्शन कर रही थी शोभा यात्रा के समापन पर सभी को प्रसाद ग्रहण कराया गया शोभायात्रा में स्वामी वेद प्रकाश सरस्वती हिमाचल प्रदेश से , स्वामी वेदानंद जी, रमेश मुनि ,पंडित प्रणव मिश्र , चौधरी तिलक सिंह आर्य, पं उदयराज आर्य , चुन्नीलाल आर्य, महेन्द्र आर्य दिनेश आर्य ,सुखबीर आर्य, लिटिल आर्य ,विशेष आर्य ,प्रश्रयआर्य ,किशनपाल आर्य,सत्यम आर्य, विचित्र पाल सिंह ,पंकज आर्य, संजीव कुमार श्रीवास्तव ,अंशुल कुमार सिंह शिवम कुमार सिंह ,गौरव कुमार शर्मा ,डॉ प्रशांत आर्य, तृप्ति आर्य , साक्षी आर्य, यीशु आर्य ,कु प्रियंका आर्य ,श्रीमती प्रज्ञा आर्य, दुर्वेश सिंह,मोहित आर्य आदि मौजूद रहे नईम अब्बासी रिपोर्टर

Leave a Reply

Your email address will not be published.