बिल्सी: तहसील क्षेत्र के ग्राम गुधनी -खौंसारा में स्थित आर्य समाज मंदिर में वेद कथा सप्ताह आज आरंभ हुआ।
बिल्सी: तहसील क्षेत्र के ग्राम गुधनी -खौंसारा में स्थित आर्य समाज मंदिर में वेद कथा सप्ताह आज आरंभ हुआ ! कथा का शुभारंभ उझानी के सुप्रसिद्ध समाज सेवी व ज्वेलर्स प्रदीप गोयल ने दीप प्रज्वलित करके कराया। वेदकथाकार आचार्य संजीव रूप ने प्रथम दिवस वेद क्या है यह समझाया और बताया कि वेद ईश्वर की वाणी है , ईश्वर का आदेश है उपदेश है संदेश है! वेद सब मनुष्य जाति के लिए है! वेद का अर्थ होता है ‘ज्ञान: और विचार ! बिना ज्ञान और विचार के कोई मनुष्य तरक्की नहीं कर सकता,एक अच्छा इंसान नहीं बन सकता। अज्ञान ही दुख का और बुराइयों का कारण है ! उन्होंने कहा कि आज दुनिया में जो भ्रष्टाचार है अनाचार है नाना प्रकार की बुराइयां हैं उन सब बुराइयों को दूर करने की दवा है वेद ज्ञान ! इससे पूर्व श्रीमती प्रज्ञा आर्य प्रश्रयआर्य महेन्द्र आर्य ,यीशु आर्य ,मोना आर्य, तान्या आर्य, ईशा आर्य ,दिनेश आर्य ,उपदेश कुमार सिंह ने भजन गाए ! मुख्य अतिथि प्रदीप गोयल जी ने कहा कि वेद विज्ञान की आज समूचे विश्व को जरूरत है , वेद के बिना मनुष्य महान नहीं बन सकता ।इस अवसर पर आभा गोयल, साहब सिंह, राकेश आर्या, बद्री प्रसाद आर्य ,किशनपाल आर्य, अनिल उपाध्याय ,हरपाल सिंह, रामरतन ,मनोज कुमार श्रीवास्तव, श्रीमती संतोष कुमारी, मंजू रानी, विशेष कुमार, डॉ सुनील कुमार सिंह आदि उपस्थित रहे
नईम अब्बासी की रिपोर्ट