भारतरत्न पंडित गोविंद बल्लभ पंत की जयंती धूमधाम से मनाई गई

बदायूँ/उत्तर प्रदेश
बिसौली : सिद्व बाबा इन्टर कालेज शरह बरौलिया में पंडित गोविंद बल्लभ पंत की जयंती पर उनके चित्र पर माल्यार्पण व पुष्प अर्पित कर के याद किया गया।

कालेज के प्रधानाचार्य डॉ नरेश चन्द ने उन्हें महान स्वतंत्रता सेनानी बताया। और कहा कि आधुनिक भारत के निर्माण में उनकी भूमिका अग्रणी रही है। उन्होंने सभी से उनके बताए मार्ग पर चलने का आह्वान किया।

इस अवसर पर शहादत बख्श, राजकुमार शर्मा, विपलव भारती नीरज चौहान, डॉ प्रमोद शर्मा, अशोक सक्सेना श्रीकृष्ण शर्मा, अश्वनी शर्मा लिपिक सहित समस्त स्टाफ उपस्थित रहा।

समाचार संपादक मुकेश मिश्रा