मुरादाबाद: महिला सशक्तिकरण को लेकर कोतवाली में आयोजित की गई बैठक। (हिलाल अकबर की रिपोर्ट)

मुरादाबाद/बिलारी। महिला सशक्तिकरण  को लेकर कोतवाली में ग्राम प्रधानो के साथ नगर एवं देहात क्षेत्र के संभ्रांत लोगों की बैठक आयोजित की गई। बैठक में संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष हाजी मोहम्मद उस्मान एडवोकेट महिला सशक्तिकरण के बारे में विचार व्यक्त करते हुए कहा कि नारी ही एक ऐसी शक्ति है जो कई पीढ़ियों की मार्गदर्शक होती है इसलिए इसको सम्मान देना बहुत जरूरी है ।प्राचीन काल में नारी बहुत सम्मान मिलता था किंतु आज के युग में महिलाएं सुरक्षित नहीं है इसलिए हम सभी को पहले तो अपनी मानसिकता बदलनी होगी जैसे कि प्राचीन काल में देवी की पूजा की जाती थी उसी दृष्टिकोण से अगर आज भी हम नारी का सम्मान करें महिला सशक्तिकरण की जरूरत ही नहीं पड़ेगी। महिला दरोगा चंद्रवती ने महिला सशक्तिकरण पर अपने विचार व्यक्त करते हुए कहां की आज के युग में महिलाएं बहुत जागरूक हैं ।सरकार ने महिलाओं की सुरक्षा हेतु हेल्पलाइन 1090 एवं आईपीसी की धारा 181  लागू की हुई है उन्होंने महिलाओं को जागरूक करने के लिए विभिन्न अनुभव साझा किए। भाजपा महिला मोर्चा की नगर अध्यक्ष निशातियागी ने अपने संबोधन में के परिवार ने कहा कि आज के युग में नारी अबला नहीं सबला होगी। आज के युग में नारी पूर्णतया जागरुक नहीं है। नारी को सम्मान देना चाहिए उन्होंने कहां की सरकार ने नारी को विभिन्न योजनाओं के माध्यम से सम्मानित करने पर काम किया है शिक्षा के क्षेत्र में छात्रवृत्ति एवं उज्ज्वला योजना जैसी अनेक योजनाओं के माध्यम से सरकार महिलाओं को सम्मानित करने का काम कर रही है। महिला सशक्तिकरण जैसे कार्यक्रम होने से महिलाओं में जागरूकता अवश्य आएगी। इस दौरान अजय पाल सिंह एडवोकेट भाजपा नगर अध्यक्ष विजय शर्मा डॉ विश्वास शर्मा जगत नारायण शर्मा सुमन कविता ठाकुर गीता श्रीकांत गुप्ता नरेश अलंकार अनीस अहमद मुन्नालाल सरफराज हुसैन कल्याण सिंह कपिल शर्मा बाबू. मुन्ना सोती आदि समेत बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे ।कार्यक्रम का संचालन व्यापार मंडल के अध्यक्ष संजय जैन ने किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *