विधिक सेवाओं की दी जाएंगी जानकारियाँ
बदायूँ : जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव नीलांजना ने जानकारी देते हुए बताया कि राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण नई दिल्ली एवं उत्तर प्रदेश लखनऊ के निर्देशानुसार आम जनता को विधिक सेवाओं के विषय में जागरूक करने के लिए 19 अप्रैल 2018 को तहसील दातागंज के विकास खण्ड म्याऊँ के ग्राम व थाना हजरतपुर में स्थित जूनियर हाई स्कूल के परिसर के भवन में समय अपरान्ह दो बजे विधिक साक्षरता शिविर का आयोजन किया जाएगा। जिसमें उपस्थित जनसमूह को विधिक सेवाओं के विषय में जानकारी प्रदान की जाएगी।