बदायूँ: सांसद धर्मेन्द्र यादव ने मिर्तक के परिजनों को दी 1 लाख रू0 की आर्थिक मद्द /48 हजार का बैंक कर्ज माफ न होने पर नत्थू सिंह की थी आत्महत्या।
बदायूँ: समाजवादी पार्टी से बदायूँ लोकसभा क्षेत्र के सांसद धर्मेन्द्र यादव ने बदायूँ विधानसभा क्षेत्र के अन्तर्गत ग्राम वर्खिन, बादल, आरिफपुर नवादा, खेडा बुजुर्ग, चन्दन नगर खरैर, उझौली, आमगांव, नगर बदायूँ में नई सराय, जालन्धरी सराय, लालपुल, जुम्मी चैक, फरशोरी टोला, नाहर खां सराय तथा शहवाजपुर सहित विभिन्न स्थानों पर भ्रमण कर क्षेत्रीय जनता की समस्याओं को सुना व निस्तारण होती सम्बन्धित अधिकारियों से दूरभाष पर वार्ता की।
ग्राम वर्खिन में 6 जुलाई 2018 दिन वृहस्पतिवार को किसान नत्थू सिंह ने 48 हजार का बैक कर्ज होने के कारण पेड से लटकर आत्महत्या कर ली थी आज बदायूँ के सांसद मा0 धर्मेन्द्र यादव ने आर्थिक तंगी के कारण आत्महत्या करने वाले किसान के परिवारजनों से भेंट कर शोक संवदेना व्यक्त की तथा पार्टी की ओर से उस परिवार को 1 लाख रू0 की आर्थिक मद्द की और भविष्य में भी अपनी ओर से तथा पार्टी की ओर से हर सम्भव मद्द का आश्वासन दिया ।
इस मौके पर उन्होनें कहा कि प्रदेश की भाजपा सरकार ने चुनाव से पूर्व किसानों से वादा किया था कि भाजपा सरकार के पदारूढ होते ही उनका कर्ज माफ कर दिया जायेगा परन्तु 48 हजार का बैंक कर्ज होने के कारण नत्थू सिंह का आत्महत्या करना यह दर्शाता है कि पूरे प्रदेश में किसानो की कर्ज माफी केवल कागजों पर होकर रह गयी उन्होने प्रदेश सरकार से सवाल करते हुए कहा कि यदि एक लाख रूपया तक के सभी किसानों का कर्ज माफ कर दिया गया है तो नत्थू सिंह के 48 हजार रूपये का कर्ज माफ क्यों नहीं किया गया । जहां एक ओर 48 हजार के कर्ज के कारण किसान आत्महत्या कर रहे है वहीं दूसरी ओर बैंको का हजारो करोड रूपया गवन करके नीरव मोदी, ललित मोदी तथा विजय माल्या जैसे बडे लोग विदेशो में गरीब जनता की गाढी कमाई से शानदार जीवन व्यतीत कर रहे है। उन्होनेे आगे कहा कि केन्द्र सरकार के 4 वर्ष से अधिक का कार्यकाल पूरा हो चुका है परन्तु उनकी कोई भी योजना धरातल पर मूर्त रूप लेती हुयी दिखाई नहीं दी है। आर्थिक तंगी व बैंक के कर्जे के कारण किसाना आत्महत्या कर रहे है तथा केन्द्र व प्रदेश सरकार के मंत्री संवेदनहीन होकर सत्ता सुख का लाभ उठा रहे है। यदि शीघ्र ही प्रदेश के किसानों, युवाओं, छात्रों, व्यापारियो, दलितो, पिछडो के साथ किया जा रहा अत्याचार बन्द नहीं किया गया तब समाजवादी पार्टी सडक पर उनके हितों के लिए संघर्ष करने के लिए तैयार रहेगी।
इस मौके पर सपा जिलाध्यक्ष आशीष यादव, पूर्व मंत्री आबिद रजा, सुरेश पाल सिंह चैहान, ओमवीर सिंह, मोतशाम सिद्दीकी, लाला प्रधान, जाबिर प्रधान, चरन सिंह, जितेन्द्र यादव, बन्टू यादव, अनीस सिद्दीकी, गौतम, अतुल, राहुल कुर्मी, गुड्डू भाई अनवर अंसारी, चन्दा मियां, मुख्त्यार बाबा, मुस्लिम अंसारी, डा0 शोएव अंसारी, आमिर सुल्तानी, हारून, इकबाल भाई, रजी अहमद रिजवी सहित तमाम लोग साथ रहें।