हल्द्वानी: रसोई गैस की बढ़ती कीमतों के विरोध में काग्रेस कार्यकर्ताओं ने अनोखे अन्दाज में किया जोरदार प्रदर्शन
हल्द्वानी: रसोई गैस की बढ़ती कीमतों के विरोध में काग्रेस कार्यकर्ताओं ने काग्रेस नेता हेमन्त साहू के नेतृत्व में बुद्ध पार्क में अनोखे अन्दाज में जोरदार प्रदर्शन किया व रसोई गैस सिलेन्डर को माला पहनाकर अगर बत्ती व दीया जलाकर श्रद्धांजलि दी इस दौरान दो मिनट का मौन व्रत रखकर दुख प्रकट किया गया व लकड़ी वाले चूल्हे भी उपयोग किया गया।
इस दौरान आयोजित सभा को सम्बोधित करते हुऐ काग्रेस नेता हेमन्त साहू ने कहा मोदी सरकार अच्छे दिनों की बात करती जबकि अच्छे दिन भाजपा की सरकार आने के साथ ही खत्म हो गये थे मोदी राज में जनता बुरे दिनों से जूझ रही है 350 रुपया वाला सिलेन्डर 900 रूपये का होने से आम जनता का जीना मुश्किल हो गया भाजपा की तानाशाह सरकार को जनता आगामी चुनावों में सबक सिखाने को बेसब्री इन्तजार कर रही। पूर्व पार्षद राजेन्द्र बिष्ट व
ह्रदेश कुमार सचिन राठौर सलिम सिदीकी ने कहा रसोई गैस ने घर का बजट बिगाड़ के रख दिया डीजल पेट्रोल के दाम आसमान छू रहे हैं दिनों दिन भाजपा के प्रति जनता में आक्रोश बढ़ता जा रहा है। प्रदर्शन में मुख्यरूप से सतीश पाल जमील कुरैशी ममता गौड देवकी देबी तलत एतेशान रईस मसूदी हिमान्शु गाँधी योगेश कबड़वाल मो.असलम चम्पा सक्सेना विनोद कांडपाल रवि सागर प्रेमा देबी संजय आर्या जीत सिंह मो.इमरान हरीश आर्या नजीम अन्सारी नीलम वर्मा उमा बिष्ट शान्ति देबी नत्थो देबी मन्जु देबी राहुल राठौर गोपाल सिंह आशा देबी अंजलि आर्या गुडूडी कश्यप नवीन आर्या जगदीश राम आर्या अतुल कुमार समेत तमाम लोग मैजूद थे।