बदायूँ: दशहरा सभा व शस्त्र पूजन समारोह की तैयारियां पूर्ण।
बदायूँ: जनपद का परम्परागत मुख्य आयोजन जिला पंचायत सभागार बदायूं में होगा आयोजित।
विविध क्षेत्रों में समाज का नाम रोशन करने वाली विभूतियों को किया जायेगा सम्मानित।
आरक्षण की मांग को लेकर शुरू होगा हस्ताक्षर अभियान।
क्षत्रिय महासभा बदायूं एवं महाराणा प्रताप विकास ट्रस्ट के संयुक्त तत्वावधान में विजय दशमी के अवसर पर शस्त्र पूजन समारोह व दशहरा सभा का आयोजन दिनांक 19-10-2018 को जिला पंचायत सभागार बदायूं में आयोजित किया जाएगा।
प्रात: नौ बजे यज्ञ का आयोजन होगा, दस बजे शस्त्र पूजन,ग्यारह बजे स्वागत व सम्मान, 11:30 बजे सांस्कृतिक कार्यक्रम तथा 12 बजे से उदवोधन का कार्यक्रम होगा। दशहरा भोज के साथ ही कार्यक्रम का समापन होगा।
महाराणा प्रताप चौक को भी फूलों से सजाया जायेगा।
कार्यक्रम की अध्यक्षता क्षत्रिय महासभा बदायूं के जिला संयोजक मुनीश कुमार सिंह करेंगे। मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व अपर निदेशक पशुपालन विभाग डॉ नरेन्द्र प्रताप सिंह गहलौत उपस्थित रहेंगे। मुख्य वक्ता के रूप में महाराणा प्रताप विकास ट्रस्ट के अध्यक्ष हरि प्रताप सिंह राठोड़ एडवोकेट का मार्गदर्शन प्राप्त होगा। विशिष्ट अतिथि के रूप में कुंवर राजेश कुमार सिंह, डॉ एस के सिंह, डॉ वी पी सिंह सोलंकी, राजीव कुमार सिंह” राजू भइया ” व अमर सिंह उपस्थित रहेंगे। कार्यक्रम में विशिष्ट रूप से क्षत्रिय महासभा उत्तर प्रदेश के प्रदेश मंत्री डॉ सुशील कुमार सिंह, मंडल उपाध्यक्ष धर्मेंद्र सिंह, योगेन्द्र सिंह तोमर, अनिल सिंह चौहान एवं कैप्टन देवेन्द्र सिंह की उपस्थिति रहेंगी। यज्ञ व शस्त्र पूजन का कार्य आचार्य प्रताप सिंह एवं रूपकिशोर सिंह द्वारा सम्पन्न कराया जायेगा।सन्चालन क्षत्रिय महासभा बदायूं के नगर अध्यक्ष भूराज सिंह राजलायर करेंगे।
आयोजन में जनपद भर के क्षत्रियो की भागीदारी सुनिश्चित करने हेतु महासभा के समस्त पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता आमंत्रण पत्र वितरण के कार्य में लगे हुए हैं, इस कार्य में सोशल मीडिया का भी पूरा उपयोग किया जा रहा है।
क्षत्रिय समाज की आर्थिक समृद्धि हेतु दस प्रतिशत आरक्षण की मांग को लेकर हस्ताक्षर अभियान आरंभ किया जायेगा। क्षत्रिय महासभा बदायूं के नये सदस्यों को सदस्यता प्रमाणपत्र भी वितरित किए जाएंगे।
कार्यक्रम के अंत में दशहरा भोज का आयोजन क्षत्रिय महासभा बदायूं के जिला मंत्री अभय प्रताप सिंह के सौजन्य से आयोजित होगा।भोज के उपरांत कार्यक्रम का विधिवत समापन होगा।